फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Ramganj market will remain closed today, Shri Ram Charan will welcome Paduka Yatra

Amethi News: आज बंद रहेगा रामगंज बाजार, श्रीराम चरण पादुका यात्रा करेंगे स्वागत

Thu, 18 Jan 2024 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 18 Jan 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Ramganj market will remain closed today, Shri Ram Charan will welcome Paduka Yatra
हाईवे को सजाया गया
भादर(अमेठी)। चित्रकूट से निकली श्रीराम चरण पादुका यात्रा बृहस्पतिवार को जिले की सीमा में प्रवेश करेगी। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे से गुजरने वाली श्रीराम चरण पादुका यात्रा जिले में नौ किमी का सफर तय करेगी। इसे देखते हुए बृहस्पतिवार को रामगंज बाजार बंद रहेगा। साथ ही चरण पादुका यात्रा पर पुष्पवर्षा करने के साथ अन्य तैयारियों को बुधवार को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


ब्लाॅक क्षेत्र के रामगंज और दुर्गापुर बाजार में बृहस्पतिवार को श्रीराम चरण पादुका के आगमन को लेकर व्यापार मंडल व व्यापारियों द्वारा स्वागत की तैयारियां जोरों से की जा रही है। दोनों बाजारों को सजाया जा रहा है। बाजार में हाईवे के किनारे दोनों तरफ लाइट लगाने के साथ सभी के घरों, प्रतिष्ठानों, हाईवे के डिवाइडर पर भगवान श्रीराम का भगवा झंडा लगाया जा रहा है। मंदिरों पर श्रीराम जय राम ,जय जय राम की धुन पर कीर्तन भजन के साउंडों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रामगंज उपाध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को श्रीराम चरण पादुका के आगमन को लेकर सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेगें। गुलाब, गेंद जैसे विभिन्न 151 किलो फूलों से महिलाएं अपने घरों के छत से पुष्प वर्षा करेंगी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल श्री नवदुर्गा चौराहे पर 151 पुष्प मालाओं से स्वागत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्गापुर में भी श्रीराम पादुका के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही है। व्यापारी अरुण बरनवाल व हनुमत बरनवाल ने बताया की दुर्गापुर स्थित शिव मंदिर पर श्रीराम चरण पादुका के आगमन पर स्वागत किया जाएगा। 101 किलो फूल से पुष्प वर्षा की जाएगी। 101 मालाओं से सभी व्यापारी स्वागत करेंगे। बाजार को लाइट व श्रीराम के भगवा झंडे से सजाया जाएगा।

पीपरपुर स्टेशन मोड़ के आस पास हाईवे के किनारे खानापुर प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्रा सफाई कर्मियों के साथ मिलकर साफ सफाई करने में जुटे रहे। कहा कि श्रीराम चरण पादुका पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

चरण पादुका बृहस्पतिवार को जिले से होकर गुजरेगी। इसे देखते हुए सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस व पीएसी के जवानों को लगाया गया है।
- डॉ. इलामारन जी, एसपी अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed