फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Rally held under School Chalo campaign

Amethi News: स्कूल चलो अभियान के तहत निकली रैली

Tue, 16 Jul 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 16 Jul 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Rally held under School Chalo campaign
अमेठी सिटी। शैक्षिक सत्र में अधिक से अधिक नामांकन करते हुए बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए परिषदीय स्कूलों में स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत सोमवार को अलग-अलग गतिविधियों के जरिये अभिभावकों से संवाद कर छह वर्ष की आयु के सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन करवाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


सोमवार को प्राथमिक स्कूल सारीपुर, बलीपुर खुर्दवा, पचेहरी, कटरालालगंज व जगदीशपुर के प्राथमिक विद्यालय हुसैनगंज कला समेत कई स्कूलों में पढ़ाई के साथ विभिन्न प्रकार के खेल, निबंध लेखन, चित्रकला जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित कर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद निकली रैली में शामिल बच्चों व शिक्षकों ने गांव पहुंच कर लोगों को शिक्षा का महत्व बताया। शिक्षकों ने डोर-टू-डोर सर्वे कर छह से 14 वर्ष आयु के बच्चों की सूची तैयार कर अभिभावकों को बच्चों को नियमित स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त कई गांवों में शिक्षकों की टोली ने भी भ्रमण कर लोगों को शिक्षा का महत्व बताया। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि यह अभियान नामांकन लक्ष्य पूरा करने के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed