{"_id":"5e653d568ebc3eeadd76ac89","slug":"railway-news-amethi-news-lko512792234","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 अप्रैल तक निरस्त रहेगी पीआरएल पैसेंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 अप्रैल तक निरस्त रहेगी पीआरएल पैसेंजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयागघाट रेल ट्रैक के यात्रियों को आगामी 21 अप्रैल तक परेशानी उठानी पड़ेगी। विभाग ने ट्रैक पर दिन में संचालित एक मात्र पैसेंजर ट्रेन को लखनऊ में चल रहे मरम्मत कार्य का हावला देते हुए निरस्त कर दिया। पीआरएल पैसेंजर निरस्त होने की सूचना रविवार को सार्वजनिक होने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।
गौरीगंज रेलवे स्टेशन के साथ लखनऊ-प्रतापगढ़-प्रयाग रेल ट्रैक पर सभी स्टेशनों पर ठहराव के साथ ही दिन में संचालित एक मात्र पैसेंजर ट्रेन अप/डाउन लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर को संचालन विभाग ने 21 अप्रैल तक निरस्त कर दिया है। विभाग की ओर से जारी आदेश में लखनऊ स्टेशन पर चल रहे मरम्मत कार्य का हावला देते हुए सभी स्टेशन अधीक्षकों को ट्रेन निरस्तीकरण की सूचना सार्वजनिक करने को कहा है।
रविवार को विभिन्न स्टेशनों पर पीआरएल पैसेंजर का इंतजार कर रहे यात्रियों को ट्रेन निरस्त होने की जानकारी हुई तो हड़कंप मचा गया। ट्रेन निरस्त होने की सूचना मिलने के बाद यात्रियों को या तो अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। ट्रेन निरस्त होने से प्रतिदिन जहां छोटे स्टेशन की यात्रा करने वाले यात्रियों को 21 अप्रैल तक परेशानी उठानी पड़ेगी वहीं विभाग को भी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने रविवार से 21 अप्रैल तक अप/डाउन लखनऊ-प्रयाग पैसेंजर का संचालन निरस्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि निरस्तीकरण की सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।