{"_id":"6495df1eaeb94259240f2459","slug":"raid-on-the-orders-of-deputy-cm-drugs-recovered-amethi-news-c-96-1-slko1003-911-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: डिप्टी सीएम के आदेश पर मारा छापा , नशीली दवाएं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: डिप्टी सीएम के आदेश पर मारा छापा , नशीली दवाएं बरामद
Fri, 23 Jun 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के आदेश पर शुक्रवार को औषधि विभाग की टीम ने बाजार शुकुल में छापा मारा। छापेमारी में नशीली दवाएं बरामद की गई हैं। बिना पंजीकरण के मेडिकल स्टोर संचालित मिलने पर दुकान को सील कर दिया गया है।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को भेजे शिकायती पत्र के बाद डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर शुक्रवार को औषधि निरीक्षक कमलेश मिश्रा ने छापा मारा। इन्हौना रुदौली रोड पर तेंदुआ गांव के पास स्थित निजी अस्पताल में संचालित मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान टीम को नशीली दवाइयां व प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुआ है।
संचालक राजकुमार पाल दवाओं की खरीद का कोई बिल न दिखा सका और न ही मेडिकल स्टोर का लाइसेंस। भागने की कोशिश की तो टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। टीम ने थाने में आरोपी के खिलाफ केस भी कराया।