{"_id":"65c3d3e8b8cdb95d23045c36","slug":"rahul-gandhi-will-stay-overnight-in-amethi-amethi-news-c-96-1-brp1002-113256-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अमेठी में रात्रि प्रवास करेंगे राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अमेठी में रात्रि प्रवास करेंगे राहुल गांधी
Thu, 08 Feb 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 08 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर आ रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पांच साल बाद अमेठी में रात्रि प्रवास करेंगे। 19 व 20 फरवरी को अमेठी में न्याय यात्रा को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। वर्ष 2019 के चुनाव के बाद से वह दो बार पहले भी अमेठी आ चुके हैं।
जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने बताया कि न्याय यात्रा को लेकर जिला से लेकर बूथ स्तर तक की कमेटी को लगाया जा रहा है। हरेक को जिम्मेदारी दी जा रही है। रूटवार नोडल बनाए जा रहे हैं। साथ ही संगठन के हरेक विंग को इसमें शामिल किया जा रहा है। बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी न्याय यात्रा में शामिल हो सकते हैं। वहीं, यात्रा को लेकर प्रांतीय नेतृत्व के पदाधिकारी भी पहुंचने लगे हैं।