फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Raebareli-Jaunpur Intercity cancelled, 13 trains run on alternate routes

Amethi News: रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी निरस्त, बदले रूट से चलीं 13 ट्रेनें

Sun, 23 Mar 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 23 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Raebareli-Jaunpur Intercity cancelled, 13 trains run on alternate routes
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर शनिवार को दिन में संचालित रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी निरस्त निरस्त रही तो 13 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित हुईं। ऐसे में अलग-अलग स्टेशनों की यात्रा करने निकले लोगों को सड़क मार्ग से गंतव्य तक जाना पड़ा। पूरे दिन स्टेशन पर यात्री परेशान नजर आए तो परिवर्तित मार्ग से गुजर रही ट्रेन कहां से मिलेगी, इसकी जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन





गौरीगंज होकर संचालित होने वाली ट्रेनें मां बेल्हा देवी जंक्शन से जंघई के बीच दोहरीकरण के लिए रेलवे की ओर से जारी ब्लॉक से प्रभावित हो रही हैं। शनिवार को रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त रही। लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी सुल्तानपुर के रास्ते संचालित हुई। ऐसे में प्रतापगढ़, रायबरेली, उन्नाव व लखनऊ ड्यूटी करने वालों संग लखनऊ व रायबरेली से गौरीगंज नौकरी करने आने वाले दैनिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इतना ही नहीं वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी का भी संचालन लखनऊ के बजाय सिर्फ रायबरेली तक हुआ।
विज्ञापन




इसके अतिरिक्त अप व डाउन वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़ के बजाय फाफामऊ-रायबरेली रेल मार्ग से संचालित हुई। हावड़ा-अमृतसर, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल, नीलांचल एक्सप्रेस और अर्चना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित हुई। ऐसे में गौरीगंज, अमेठी, जायस रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों से यात्रा करने पहुंचे यात्रियों को निराश होना पड़ा। स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन के निरस्त होने या परिवर्तित मार्ग से संचालित होने की जानकारी के बाद उन्हें अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी। कुछ यात्री मजबूरी में सड़क मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन








नियमित दी जा रही यात्रियों को जानकारी
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि निरस्त व परिवर्तित मार्ग से संचालित हो रहीं ट्रेनों से जुड़ी सूचना पहले से सार्वजनिक की गई है। सूचना बोर्ड पर ट्रेनों से जुड़ी सूचना चस्पा करने संग प्रसारण के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है। 26 मार्च तक इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी का एक्सप्रेस शनिवार से बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed