फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Punjab Mail reached Gauriganj nine hours late

Amethi News: नौ घंटे देरी से गौरीगंज पहुंची पंजाब मेल

Mon, 29 Dec 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 29 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Punjab Mail reached Gauriganj nine hours late
गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। -संवाद
टिकरिया। शीतलहर और घने कोहरे के कारण रविवार को गौरीगंज रेलवे स्टेशन होकर गुजरने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस निरस्त रही, जबकि पंजाब मेल सहित कई ट्रेनें घंटों की देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन




दिल्ली-वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस के निरस्त रहने से बड़ी संख्या में यात्री असमंजस में पड़ गए। यात्रा की तैयारी कर स्टेशन पहुंचे लोगों को अचानक योजना बदलनी पड़ी। कुछ यात्रियों ने बस और अन्य साधनों का सहारा लिया, जबकि कई लोग निराश होकर घर लौट गए। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल अपने निर्धारित समय दोपहर 12:19 बजे के बजाय रात 9:21 बजे गौरीगंज पहुंची।
विज्ञापन



करीब नौ घंटे की देरी के कारण यात्रियों को कड़ाके की ठंड में लंबा इंतजार करना पड़ा। प्लेटफार्म पर मौजूद पवनेश यादव और सोनू ने बताया कि ठंड के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को अधिक परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस भी लगभग तीन घंटे विलंब से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने कहा कि घने कोहरे से लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed