{"_id":"695c0c0e32afb6c7ea05d924","slug":"provisional-list-will-be-published-today-amethi-news-c-96-1-ame1008-155925-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आज होगा अनंतिम सूची का प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आज होगा अनंतिम सूची का प्रकाशन
Tue, 06 Jan 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मंगलवार को अनंतिम सूची प्रकाशित होगी। पता नहीं लगने वाले मतदाताओं के घरों पर नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू की जा रही है। सूची प्रकाशन के बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन से जुड़े दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी, जो छह फरवरी (एक माह) तक चलेगी।
अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर और तिलोई विधानसभा में 1489 नए बूथ हैं। इसमें 14,36,528 मतदाताओं के सापेक्ष फॉर्म फीडिंग का शत-प्रतिशत काम पूरा हो गया है। इसमें 2,67,241 (मृत, अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट व अन्य) मतदाता मिले हैं। मंगलवार को अनंतिम सूची जारी होगी। इसके बाद मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि को सही कराने का मौका मतदाताओं को मिलेगा। छह फरवरी तक मतदाता दावा आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दावे और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया 27 फरवरी तक पूरी होगी।
इसके बाद छह मार्च को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। अभियान के तहत अनमैप्ड श्रेणी के मतदाताओं को नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है। एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा फाॅर्म-छह भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा जिनकी आयु एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी होगी, वे भी अग्रिम रूप से फाॅर्म-छह भरकर बीएलओ को जमा कर सकते हैं। निर्धारित समय पर उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ दिए जाएंगे। इसके अलावा मतदाता नाम में संशोधन, पता परिवर्तन और डुप्लीकेट वोटर कार्ड प्राप्त करने के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इसके बाद नए योग्य मतदाताओं को सूची में जोड़ने का कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। बताया कि समय रहते मतदाता सूची का अवलोकन कर किसी भी त्रुटि के सुधार के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन अवश्य करें।
यह अभिलेख कर सकते हैं प्रस्तुत
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए केंद्र या राज्य सरकार का पहचान पत्र, जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, शैक्षिक प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर, भूमि या मकान आवंटन प्रमाण पत्र सहित अन्य वैध दस्तावेज मान्य होंगे। आधार कार्ड आयोग के निर्देशों के अधीन स्वीकार किया जाएगा।