फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Provide water to the tail in canals and give notice on encroachment

Amethi News: नहरों में टेल तक पानी पहुंचाएं और अतिक्रमण पर नोटिस दें

Fri, 01 Mar 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 01 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Provide water to the tail in canals and give notice on encroachment
अमेठी। शारदा सहायक खंड -49 के नवागत एक्सईएन अमित कुमार चौधरी की ओर से नहरों को अतिक्रमण मुक्त करने को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके संबंध में उन्होंने सभी अवर अभियंताओं को शारदा सहायक खंड -49 के तहत सभी नहरों और माइनरों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने और नहर पटरियों को क्षतिग्रस्त करने वालों के विरुद्ध नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एक्सईएन ने बृहस्पतिवार को अमेठी और टिकरी रजबहा की नहर पटरियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा कि नहरों में अनावश्यक कटिंग करने, बंधे डालकर पानी रोकने वाले किसानों को सचेत करना जल उपभोक्ता समितियों की जिम्मेदारी है। नहरों में चलने वाले पानी की बर्बादी रोकने के लिए सभी कर्मचारियों को अपने क्षेत्र की बराबर निगरानी करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed