फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Provide quality food and breakfast to patients

मरीजों को दें गुणवत्तायुक्त भोजन व नाश्ता

Mon, 07 Dec 2020 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Provide quality food and breakfast to patients
अमेठी। सीएमओ कार्यालय में संचालित एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में सोमवार सुबह डीएम ने बैठक की। प्रभारी इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम, प्रभारी सर्विलांस, प्रभारी सैंपलिंग, प्रभारी स्टोर, सीएमओ व सीडीओ की मौजूदगी में डीएम ने कोविड से जुड़े तथ्यों की जानकारी लेते हुए अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान डीएम अरुण कुमार ने सबसे पहले सीएमओ से प्रतिदिन जांच के लिए एकत्र कर भेजे जाने वाले सैंपल के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद सर्विलांस टीम की सक्रियता बढ़ाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने कहा कि पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी व्यक्तियों की जांच अवश्य की जाए। साथ ही कोविड टेस्टिंग कार्य में वृद्धि की जाए। कोविड अस्पताल में मरीजों को गुणवत्तायुक्त भोजन, नाश्ता की व्यवस्था एवं अस्पताल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों का विशेष ध्यान देकर निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। मरीजों से फीडबैक अवश्य प्राप्त किया जाए। कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक भोजन देने के साथ-साथ उनका देखभाल भी बेहतर ढंग से किया जाए, ताकि मरीजों को परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed