फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   protest of samajwadi party

बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई

Mon, 21 Sep 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
protest of samajwadi party
गौरीगंज (अमेठी)। प्रदेश सरकार की किसान व नौजवान विरोधी नीतियों तथा ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ सोमवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले की सभी तहसीलों में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। गौरीगंज में बीच रास्ते में विधायक व समर्थकों को रोकने के बाद प्रशासन व विधायक के बीच जमकर तकरार हुई।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से रास्ते में रोके जाने से खफा विधायक व जिलाध्यक्ष बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। अंत में अफसरों की काफी मनौव्वल के बाद गौरीगंज में कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे विधायक ने तो अन्य तहसीलों में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अफसरों को दिया।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण काल में अस्पतालों में सुविधाओं की कमी, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को सभी तहसीलों में विरोध प्रदर्शन हुआ। गौरीगंज में विधायक राकेश प्रताप सिंह व जिलाध्यक्ष छोटेलाल यादव की अगुवाई में सड़क पर निकले कार्यकर्ताओं को प्रशासन ने कलेक्ट्रेट मार्ग पर बीच रास्ते में रस्सी व बैरिकेडिंग कर रोकने की कोशिश तो विधायक व प्रशासनिक अफसरों के बीच जमकर तकरार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाराज विधायक समर्थकों के साथ बीच सड़क धरने पर बैठ गए तो प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। काफी मानमनौव्वल के बाद विधायक समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे जहां एसडीएम संजीव कुमार मौर्या को ज्ञापन दिया। अमेठी तहसील में विस क्षेत्र अध्यक्ष शंभू यादव ने एसडीएम योगेंद्र सिंह तो मुसाफिरखाना में डीडीसी सदस्य विमलेश सरोज ने एसडीएम रामशंकर को राज्यपाल को संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति देने, बिजली की बढ़ी कीमतों को वापस करने, फर्जी एनकाउंटर रोकने तथा पुलिस अभिरक्षा में हुई मौतों की जांच करने, लॉकडाउन अवधि में बच्चों की फीस माफ करने, बेरोजगारों को भत्ता देने तथा अमेठी में खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत करने समेत 14 मांगें शामिल हैं।

इन मांगों के पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। गौरीगंज में विधायक के साथ जगदेव मौर्या, रसूलबक्स राईन, उमेश सिंह तो अमेठी में सूबेदार यादव, महेंद्र सिंह, जयसिंह प्रताप यादव व गुंजन सिंह तथा मुसाफिरखाना में अरशद अहमद, बृजेश यादव, विजय यादव व फरहान खां समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed