फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   protest

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 17 Jun 2021 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
protest
अमेठी। रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से चंदे की राशि से भूमि खरीद में बरती गई कथित अनियमितता के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन करने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंच राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को दिया। ज्ञापन में मंदिर निर्माण को आर्थिक व कानूनी अनियमितताओं की शंकाओं से मुक्त करते हुए निष्पक्ष जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ट्रस्ट पर गंभीर आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक सुधीर रूंगटा को दिया। ज्ञापन में संस्था के दबाव में अधिक मूल्य पर भूमि क्रय करने, गवाहों के बीच रिश्तेदारी, विवादित भूमि क्रय करने पर सवाल के साथ मंदिर से 2.5 किलोमीटर दूरी पर भूमि क्रय करने का औचित्य नहीं होने की बात कही है। ज्ञापन में राम के भव्य मंदिर निर्माण को आर्थिक व कानूनी अनियमितताओं की शंकाओं से मुक्त करते हुए निष्पक्ष व सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने के साथ दोषियों पर कार्रवाई करने की भी मांग की है। कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी नहीं होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर शत्रुघ्न सिंह, सुनील कुमार, शशिकांत, नरसिंह दीपक सिंह, अनिल सिंह, विजय पासी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed