फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Protest against online attendance postponed, strategy to be decided

Amethi News: ऑनलाइन हाजिरी का विरोध प्रदर्शन स्थगित, तय होगी रणनीति

Wed, 17 Jul 2024 03:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 17 Jul 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Protest against online attendance postponed, strategy to be decided
अमेठी सिटी। ऑन लाइन हाजिरी को लेकर आंदोलित शिक्षकों को फिलहाल कुछ राहत मिल गई है। कहा जा रहा है कि सरकार ने अगले आदेश तक ऑन लाइन हाजिरी वाला आदेश टाल दिया है। हालांकि जिले के जिम्मेदार अफसर अभी आदेश न मिलने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि यदि ऐसा आदेश आता है, उसका पालन कराया जाएगा। शिक्षक संगठनों ने कहा कि ऐसा कोई आदेश अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन

आठ जुलाई से लागू ऑनलाइन हाजिरी को लेकर शिक्षा विभाग और शिक्षक को फिलहाल फौरी तौर पर राहत मिल गई। मंगलवार को अलग-अलग संगठन के प्रदेश नेतृत्व के पदाधिकारियों की मंत्री के साथ बैठक हुई। बैठक में मिले संयुक्त कमेटी गठित कर जांच करवाने व कमियों को दूर करने के बाद योजना लागू करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला संयोजक विवेक शुक्ल ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट मिलने पर विरोध प्रदर्शन स्थगित किया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद यदि शिक्षकों की मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कमेटी की रिपोर्ट आने पर धरना-प्रदर्शन नहीं होगा। पूर्व से प्रस्तावित 29 जुलाई को लखनऊ के निशातगंज स्थित महानिदेशक कार्यालय को घेराव कर शिक्षकों की अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि अभी कोई निर्देश प्रदेश कमेटी से नहीं मिला है। कमेटी का निर्देश मिलने के बाद बुधवार को आगामी रणनीति तैयार होगी। मंगलवार को शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों के बीच बेसिक शिक्षा मंत्री की बैठक होने से कोई आंदोलन नहीं हुआ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष विवेक शुक्ल ने कहा कि मांगें पूरी न होने तक शिक्षक स्कूल जाकर शिक्षण कार्य करेंगे, लेकिन ऑनलाइन उपस्थित सहित डाटा अपलोडिंग का काम नहीं करेंगे।

अभी कोई आदेश नहीं मिला
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि फिलहाल अभी शासन से कोई आदेश नहीं मिला है। मिलने वाले आदेश का अनुपालन करवाया जाएगा। डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि अभी तक शासन से कोई आदेश नहीं मिला है। जो निर्देश मिलेंगे, उनका अनुपालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed