{"_id":"68fd1e0faa27793adc0b7eed","slug":"programs-to-be-held-on-sardar-patels-birth-anniversary-amethi-news-c-96-1-ame1002-150934-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सरदार पटेल की जयंती पर होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सरदार पटेल की जयंती पर होंगे कार्यक्रम
Sun, 26 Oct 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद प्रदेश मंत्री शंकर गिरि व अन्य पदाधिकार
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को प्रदेश मंत्री शंकर गिरि की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा तय की गई। भाजपा 31 अक्तूबर से छह दिसंबर तक जिलेभर में राष्ट्रभक्ति और जनजागरण से जुड़ी विविध गतिविधियां आयोजित करेगी।
बैठक में बताया गया कि सरदार@ 150 यूनिटी मार्च, पदयात्रा, रन फॉर यूनिटी और विचार गोष्ठियों जैसे कार्यक्रम तीन चरणों में पूरे किए जाएंगे। पहले चरण में एक से 25 नवंबर तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आठ किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी, जिनमें जनप्रतिनिधि, युवा, महिला मोर्चा और सामाजिक संगठनों के सदस्य शामिल रहेंगे। दूसरे चरण में राज्य स्तरीय रोड यात्रा आयोजित होगी, जिसमें प्रत्येक जिले से पांच युवा प्रतिनिधि, खिलाड़ी और यूथ आइकॉन गुजरात स्थित सरदार पटेल की जन्मभूमि करमसाद पहुंचेंगे। तीसरे चरण में करमसाद से स्टेच्यू ऑफ यूनिटी, केवड़िया तक 150 किलोमीटर की राष्ट्रीय पदयात्रा निकाली जाएगी। रन फॉर यूनिटी का आयोजन जिला मुख्यालय और जनपद स्तर पर किया जाएगा।
31 अक्तूबर को सभी पार्टी कार्यालयों में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन और योगदान पर संगोष्ठियां आयोजित होंगी। विद्यालयों और महाविद्यालयों में निबंध, भाषण, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताएं होंगी। प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कहा कि सरदार पटेल ने अदम्य साहस और दृढ़ नेतृत्व से देश को एक सूत्र में बांधा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि सरदार