फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Private company gave notice to six hotel operators

Amethi News: निजी कंपनी ने छह होटल संचालकों को दिया नोटिस

Thu, 09 Jan 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 09 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Private company gave notice to six hotel operators
अमेठी। एक बड़े ब्रांड के नाम पर बने होटलों में अविवाहित जोड़ों को कुछ शहरों में प्रवेश नहीं मिलेगा, यह निर्णय कंपनी ने लिया है, लेकिन अमेठी शहर में कंपनी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा चल रहा है। ऐसे में कंपनी की ओर से छह होटल संचालकों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन



निजी कंपनी की साइट पर जिले में केवल एक होटल अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर भादर छीड़ा में पंजीकृत हैं। जबकि जिलेभर में बड़ी संख्या में होटल इसी नाम पर चल रहे हैं। कंपनी के अधिकारी कई बार होटल संचालकों से संपर्क कर नाम हटाने का आग्रह भी कर चुके हैं, लेकिन होटल संचालन कर रहे लोगों ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


अमेठी शहर के बाईपास, दुर्गापुर रोड, मुंशीगज रोड सहित जिले की कई बाजारों में घरों में होटल संचालित किए जा रहे हैं। कई होटलों में तो इनमें जाने वाले जोड़ों से आईडी भी नहीं ली जाती है। पंजीकृत होटल संचालक धनंजय ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों ने होटल संचालकों से मिलकर उन्हें नाम की वॉल पेंटिंग और बोर्ड हटाने के लिए नोटिस दिया है। अन्यथा पुलिस कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed