फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Princi in 200m, 800 Priyanshu tops in meter race

Amethi News: 200 मीटर में प्रिंसी, 800 मीटर दौड़ में प्रियांशु अव्वल

Mon, 18 Sep 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 18 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Princi in 200m, 800
Priyanshu tops in meter race
दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी
अमेठी। जिले की सभी न्याय पंचायतों में सांसद खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। ताला में हुई प्रतियोगिता में प्रिंसी ने 200 मीटर और प्रियांशु ने 800 मीटर दौड़ में बाजी मारी। जनप्रतिनिधियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की पहल पर प्रतिवर्ष सांसद खेल प्रतियोगिता आयोजित हो रही है। अमेठी के ताला ग्राम पंचायत के खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता, प्रदेश महामंत्री संजय राय व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने किया। जिसमें 200 मीटर दौड़ में प्रिंसी मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में आजाद शुक्ला तो 800 मीटर दौड़ में प्रियांशु यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


ब्लॉक मुख्य शाहगढ़ की कौहार में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी ने आयोजित दौड़, कब्बड़ी, खो खो आदि खेलों का शुभारंभ किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता एवं खो-खो कबड्डी बालिका वर्ग में शशि शुक्ला, शिवानी पाण्डेय, सचिता शुक्ला, अंशिका पांडेय, अंजली पाल, श्रुति दुबे, कामिनी, प्रिया, सुरभि, वर्षा शर्मा तथा बालक वर्ग में कुलदीप, अभिषेक, विनोद कुमार, साहिल, सौरभ वर्मा, निहाल वर्मा, विवेक वर्मा, सार्थक शर्मा, अनुभव यादव, अपार यादव का ब्लॉक स्तर प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी के सेपियन स्कूल में भाजपा नेता विषुव मिश्र की अगुवाई में चित्रकला, दौड़, भाषण प्रतियोगिता आयोजन किया गया। बंदोइया स्थित खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। प्रतियोगिता में 200 मीटर रेस में साक्षी चैहान, 400 मीटर रेस में अभिषेक गुप्ता और 800 मीटर रेस में रवि यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया। ब्लॉक संग्रामपुर क्षेत्र के भावलपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दौड़ प्रतियोगिता में सुप़िया यादव, संध्या और लक्ष्मी ने बाजी मारी।
ब्लॉक सिंहपुर के कुकहा रामपुर स्थित जागृति इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यमंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की दौड़ में रोली, प्रिया व लक्ष्मी पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। चार सौ मीटर के बालक वर्ग दौड़ में राम मूरत सतीश एवं सचिन प्रथम द्वितीय तृत्तीय रहे। ब्लाॅक बहादुरपुर की ग्राम पंचायत, खलिशपुर में आयोजित बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रंजीत, संजय व सत्यम तथा बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में निशा, चांदनी व माधुरी पहले दूसरे तीसरे स्थान पर रहे। जगदीशपुर के मंगरौरा गांव स्थित स्टेडियम में विधायक सुरेश पासी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। 400 मीटर रेस में अमरीश कुमार, मोहम्मद अनस और मोहम्मद मोफीद क्रमश पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। गौरीगंज स्थित नवोदय विद्यालय खेल मैदान, मुसाफिरखाना के पलिया पूरब खेल मैदान, जामों के सूखी बाजगढ़ी स्टेडियम, संग्रामपुर के अम्बरपुर खेल मैदान, भादर के मिनी स्टेडियम घोरहा, तिलोई के एसपीएम इंटर कालेज, बाजारशुकुल के केपीआरसी इंटर कालेज, हलियापुर के खेल मैदान, सलोन के मिनी स्टेडियम, छतोह के निनावां मैदान व डीह गन्ना कांटा बगिया मैदान के साथ विद्यालय के बच्चों के लिए अमेठी के सेपियन स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता हुई।
शहर स्थित बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई। तिलोई स्थित श्री सुभाष पशुपतिनाथ विद्यापीठ इंटर कॉलेज ग्राउंड पर सांसद खेल कूद प्रतियोगिता का राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने किया शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख पति कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना ने मेधावियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। जागृति इंटर कालेज के खेल मैदान में दो सौ मीटर की बालिका दौड़ एवं चार सौ मीटर बालक वर्ग की दौड़ कराई गई।
बालिका वर्ग की दौड़ में न्याय पंचायत स्तर पहले स्थान पर रोली दूसरे स्थान पर प्रिया एवं तीसरे स्थान पर लक्ष्मी रही । चार सौ मीटर के बालक वर्ग दौड़ में पहले स्थान पर राम मूरत दूसरे स्थान पर सतीश एवं तीसरे स्थान पर सचिन रहे। बहादुरपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत ख़ालिशपुर में 400 मीटर दौड़ प्रथम रहे रंजीत तो बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में निशा ने बाजी मारी। जगदीशपुर के निहालगढ न्याय पंचायत के मंगरौरा गांव स्थित खेल स्टेडियम प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सुरेश पासी ने किया। पहले दिन केवल 400 मीटर की दौड़ कराई गई।। प्रतियोगिता में अमरीश कुमार प्रथम, मोहम्मद अनस दितीय और मोहम्मद मोफीड तीसरे स्थान पर रहे।


यह रहे मौजूद
अमेठी। अमेठी में पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश तिवारी, बीडीओ विनय कुमार वर्मा, अमरेंद्र सिंह पिंटू, सुधांशु शुक्ला ब्लॉक प्रमुख मंजू मौर्य, जिला पंचायत सदस्य कृष्णदेवी चौरसिया, पूर्व ब्लाक प्रमुख घनश्याम चौरसिया, मनोज शुक्ल, अजय कुमार तिवारी,जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, ब्लॉक प्रमुख हेमन्त विक्रम सिंह, राकेश विक्रम सिंह, बीडीओ जगदीशपुर आकांक्षा सिंह, डा प्रज्ञा बाजपेई, उपमा सरोज, मोहम्मद तौसीफ आदि मौजूद रहे ,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed