{"_id":"662825d386cb57c5210755d4","slug":"preparations-intensified-for-nomination-process-barricading-in-the-collectorate-amethi-news-c-96-1-ame1002-117413-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: नामांकन प्रक्रिया के लिए तैयारियां तेज, कलेक्ट्रेट में हुई बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: नामांकन प्रक्रिया के लिए तैयारियां तेज, कलेक्ट्रेट में हुई बैरिकेडिंग
Wed, 24 Apr 2024 02:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में बनाई जा रही बैरिकेडिंग
अमेठी सिटी। जिले में लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां जिले में तेज हो गई है। 26 अप्रैल से शुरू होने वाले होने वाले नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग का काम शुरू हो गया है। डीएम के न्यायालय में नामांकन प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
दावेदारों को जामो मोड से सिर्फ प्रस्तावक के साथ प्रवेश की अनुमति होगी। ड्रोन कैमरे से निगरानी के सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर खाकी तैनात की जाएगी। उम्मीदवार के साथ आने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सके, और सब कुछ शांतिपूर्वक निपट सके, इसके लिए प्रशासन खासा तैयारी की है।
प्रशासन की कोशिश है कि नामांकन कक्ष में किसी भी प्रत्याशी के साथ अधिकतम चार लोग प्रवेश कर सकें। अभी तक सिर्फ भाजपा की ओर केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। कांग्रेस सहित अन्य किसी भी राजनीतिक दल ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर अलग-अलग मार्गों पर नामांकन के दौरान कड़ी नाकेबंदी सुनिश्चित करने के लिए बैरिकेडिंग लगाने का काम शुरू कर दिया गया। नामांकन शुरू होने से पूर्व कलेक्ट्रेट परिसर को अच्छी तरह से सजाया जा रहा है। 3 मई तक प्रत्याशियों का नामांकन होगा। 06 मई को नाम वापसी होगी। 20 मई को लोकसभा क्षेत्र मतदान केंद्रों 898 एवं मतदेय स्थल संख्या 1554 पर मतदान होगा। मतदान में 749588 पुरूष, 678628 महिला समेत 100 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।
इनसेट
कलेक्ट्रेट में बना चुनाव कंट्रोल रूम
अमेठी सिटी। डीएम निशा अनंत ने बताया कि निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को भयभीत या प्रलोभित करना दंडनीय अपराध है। कहा कि यदि कोई समस्या है तो शिकायत प्रकोष्ठ के टोल फ्री नम्बर-1950 एवं कंट्रोल रूम नंबर 05368-244188 पर सूचित कर सकते है।
इनसेट
सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई
एसपी अनूप कुमार सिंह ने लोगों से अनुशासित रहने की अपील की है। कहा कि सोशल मीडिया पर कहीं से भी फारवर्ड न्यूज / पोस्ट को बिना पुष्टि/सत्यापन के आगे फारवर्ड न करें। चेताया कि किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि नामांकन तिथियों में किसी भी उम्मीदवार/वीआईपी के साथ आने वाले वाहनों को जामो मोड़ के पास स्थित खाली मैदान में रोक दिया जाएगा।
इनसेट
नामांकन जुलूस की होगी रिकार्डिंग
एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले से गठित वीडियो टीमें प्रत्याशियों के नामांकन जुलूस की निगरानी कर इसकी सूचना प्रशासन को देंगी। सूचना के आधार पर नामांकन जुलूस/रोड शो में शामिल वाहनों व प्रचार सामग्री आदि को सीधे उनके खर्च में जोड़ दिया जाएगा। बताया कि जामो मोड़ के साथ कलेक्ट्रेट मोड़ व कलेक्ट्रेट गेट पर बैरियर लगेंगे।