{"_id":"64a70bfe45155de182058d84","slug":"pratapgarh-kanpur-intercity-will-operate-from-today-amethi-news-c-96-1-ame1002-1471-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आज से संचालित होगी प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आज से संचालित होगी प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी
Fri, 07 Jul 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज(अमेठी)। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक की डाउन में संचालित ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कानपुर के पिपरसंड स्टेशन पर साइडिंग लाइन निर्माण के लिए जारी ब्लॉक से बंद पड़ी अप/डाउन प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी का एक्सप्रेस का संचालन शुक्रवार से बहाल होगा।
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेन मौसम में खराबी से विलंब से संचालित हो रही है। अन्य ट्रेनों का संचालन समय पर हो रहा है। जोधपुर से वाराणसी आ रही मरुधर एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को निर्धारित समय से छह घंटे देरी से पहुंची। यह निर्धारित समय सुबह 3.41 बजे न पहुंचकर 9.30 पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
योगनगरी एक्सप्रेस से प्रयागराज संगम जाने वाले यात्रियों को भी दो घंटे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ी। सर्वाधिक परेशानी दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस तो अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल के यात्रियों को उठानी पड़ी। यह दोनों ट्रेन गौरीगंज स्टेशन पर पांच घंटे विलंब से पहुंची। देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस व जम्मूतवी-राजेंद्र नगर अर्चना एक्सप्रेस भी चार घंटे विलंब से पहुंची। लखनऊ-प्रयागराज स्पेशल संगम एक्सप्रेस, वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल तथा वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस 30 मिनट देर से चली।