फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Pradhan took over the pond

Amethi News: प्रधान ने तालाब पर कर लिया कब्जा

Sun, 07 Sep 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 Sep 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Pradhan took over the pond
अमेठी संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादी।-संवाद
अमेठी। स्थानीय तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे गंगौली के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि तालाब पर ग्राम प्रधान ने कब्जा कर लिया है। इसकी 10 बार शिकायत की गई। नायब तहसीलदार ने नोटिस भी दिया, मगर हर बार मामले में लीपापोती की जा रही है। शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अफसरों ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन




अमेठी तहसील में जिलाधिकारी संजय चौहान और एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने जनता की शिकायतें सुनीं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतें लंबित न रखी जाएं। अमेठी में कुल 42 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें दो का मौके पर निस्तारण कराया गया। तिलोई में 27 में दो, मुसाफिरखाना में 18 में एक और गौरीगंज में 41 शिकायताें में दो का निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व की संयुक्त टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन



भादर ब्लॉक के बिशुनदासपुर मजरे संसारीपुर गांव से बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील दिवस पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने फर्जी एससी परमिशन बनाकर भूमि का बैनामा अपने नाम करा लिया। फर्जीवाड़ा कर खरीदी गई जमीन क्रेता ने दूसरे को बेच दी। बाद में इस भूमि पर एक बड़ी कंपनी ने गेस्ट हाउस का निर्माण करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन







तहसील दिवस में पहुंचे संग्रामपुर के राय साहब सिंह ने बताया कि चार सितंबर को घर से पांच लाख रुपये के जेवरात व 15 हजार रुपये चोरी हो गए। शिकायत के बाद भी पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।




भुसियावा निवासी श्रीपाल ने बताया कि कुम्हारी कला योजना के तहत करीब 15 परिवारों को पट्टा दिया गया था, लेकिन गांव के लोगों ने उस जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसी कारण कुम्हार अपना व्यवसाय नहीं कर पा रहे हैं। करीब 12 बार तहसील समाधान दिवस में शिकायत की गई, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed