फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power supply remained disrupted for eight to ten hours.

Amethi News: आठ से 10 घंटे तक बाधित रही बिजली

Sun, 06 Sep 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 06 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Power supply remained disrupted for eight to ten hours.
.सिंहपुर के पन्हौंना में तीन दिन से खराब हुआ ट्रांसफार्मर।-संवाद
अमेठी सिटी। बारिश के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था शनिवार को भी सामान्य नहीं हो सकी। कहीं लोकल फॉल्ट तो कहीं ट्रिपिंग और 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन के चलते कई उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में आठ से 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। उमस और गर्मी के बीच बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। रात में कटौती से नींद प्रभावित हुई, वहीं दिन में कारोबार और सिंचाई का काम प्रभावित रहा। सुबह बिजली न होने से पेयजल और रोजमर्रा के कामों में भी दिक्कत हुई।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय के गौरीगंज उपकेंद्र से रात में चार घंटे बिजली गुल रही। शनिवार को दिनभर ट्रिपिंग के कारण बिजली की आवाजाही बनी रही। असैदापुर में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसकी जगह ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाया गया। एसडीओ विश्वजीत ने बताया कि खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए भेज दिया गया है। शुकुलपुर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति शुक्रवार रात 10:20 से 12:25 बजे तक ठप रही।
विज्ञापन


शनिवार सुबह 11:25 से दोपहर एक बजे तक भी आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान करनाईपुर, सहजीपुर और खौपुर फीडर से जुड़े गांवों में पेड़ों की कटाई-छंटाई कराई गई। मऊ उपकेंद्र से बृहस्पतिवार रातभर बिजली आपूर्ति ठप रही। शनिवार को भी दिनभर बिजली की आवाजाही जारी रही। टिकरिया उपकेंद्र क्षेत्र में रात और दिन मिलाकर आठ घंटे से अधिक कटौती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


करपिया और मुसाफिरखाना उपकेंद्रों से बृहस्पतिवार रात 8:20 से 10:50 बजे तक और शनिवार सुबह 10 से दोपहर 12:20 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। अमेठी, पीठीपुर, भादर, जायस, तिलोई, जगदीशपुर और पनियार उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में रात और दिन मिलाकर 10 घंटे से अधिक बिजली गुल रही।



ट्रांसफार्मर खराब होने से तीन दिन से बिजली गुुल
सिंहपुर। पन्हौंना का 100 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब होने के कारण दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप है। मोबाइल, इन्वर्टर और ई-रिक्शा चार्ज करने के लिए लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने अवर अभियंता और एसडीओ को ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी दी है। गांव निवासी रविकांत श्रीवास्तव, मुन्नू तिवारी, सत्यदेव तिवारी, लक्ष्मी वैश्य, मनीष और प्रभात ने बताया कि तीन दिन से गांव में बिजली नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार उपकेंद्र के जेई और एसडीओ फोन नहीं उठा रहे हैं। अधिशाषी अभियंता तिलोई राकेश रोशन ने बताया कि खराब 100 केवीए ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article