{"_id":"64cbf6a5f39fc6f7b2061934","slug":"power-outage-due-to-rain-amethi-news-c-96-1-ame1003-2837-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बारिश से चरमराई बिजली व्यवस्था
Fri, 04 Aug 2023 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
तार पर गिरा पेड़ की डाली
गौरीगंज(अमेठी)। बारिश के चलते बुधवार की रात में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। जिला मुख्यालय के साथ ही ग्रामीण इलाकों के उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रिपिंग व लो वोल्टेज के चलते लोगों को रात में परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार की शाम व रात में हुई बारिश के चलते बिजली गुल हो गई। गौरीगंज जिला मुख्यालय पर करीब नौ बजे गई बिजली 11 बजे के बाद आई। यही हाल ग्रामीण इलाकों का भी रहा। रात भर बिजली आती-जाती रही। जिससे लोगों की रात की नींद हराम हो गई। ग्रामीण राजकरन, ननकऊ, विंध्यादीन, जसवंत, विनोद सहित कई लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
दो घंटे तक गुल रही औद्योगिक क्षेत्र की बिजली
जगदीशपुर (अमेठी)। बीते बुधवार की शाम ढलते ही औद्योगिक क्षेत्र के 33 केवीए विद्युत लाइन रात 8.30 बजे से ब्रेक डाउन हो गई। जिससे औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 21 स्थित कुछ इकाइयों की पावर सप्लाई बंद हो गई। विद्युत सप्लाई प्रभावित होते ही पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने फाॅल्ट ढूंढ कर ठीक कराकर दो घंटे बाद पावर सप्लाई बहाल करवाई। अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तार पर पेड़ की डाल गिरने से फाल्ट आया था। जिसे ठीक कर साढ़े दस बजे तक सप्लाई बहाल करा दी गई है।