{"_id":"6a90925e7196811a210d60bb","slug":"power-out-in-300-homes-for-five-days-amethi-news-c-96-1-ame1022-174441-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पांच दिन से 300 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पांच दिन से 300 घरों की बिजली गुल
Fri, 28 Aug 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
अमेठी के पीठीपुर पावर हाउस की बिजली लाइन से सटे पेड़ों की छंटाई करते ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत-ऊर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायस। सलोन फीडर के खरौली गांव में पांच दिन से 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जला पड़ा है। इससे गांव के करीब 300 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। गर्मी और उमस में ग्रामीण परेशान हैं। बिजली न होने से घरेलू उपकरण बंद हैं और पानी की आपूर्ति भी प्रभावित है। इनवर्टर और मोबाइल डिस्चार्ज होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
ग्रामीण सिराज, हरिकेश और ननकू ने बताया कि बिजली न मिलने से रात में बच्चों और परिवार की सुरक्षा के लिए लोग जागने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार ट्रांसफार्मर जलने की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों और जायस विद्युत उपखंड को दी गई। पांच दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। अवर अभियंता अश्वनी यादव ने बताया कि जल्द ट्रांसफार्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। (संवाद)
कई उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति रही बाधित
अमेठी सिटी। अमेठी के पीठीपुर पावर हाउस से बुधवार रात 9:30 से 11:32 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। इसके बाद ट्रिपिंग का सिलसिला चलता रहा। अमेठी उपकेंद्र के विभिन्न फीडरों पर बुधवार शाम से बृहस्पतिवार दोपहर तक आपूर्ति बाधित रही। गौरीगंज से मेन सप्लाई फेल होने से भी बिजली प्रभावित हुई। संग्रामपुर के शुकुलपुर पावर हाउस में बुधवार शाम 6:40 से रात 11:10 बजे तक आपूर्ति ठप रही। जामों में शाम 6:14 से रात 8:35 बजे तक बिजली गुल रही। सेमरौता उपकेंद्र में भी बुधवार रात और बृहस्पतिवार दिन में आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ लालजी ने बताया कि फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
तीन घंटे ठप रही आपूर्ति
जगदीशपुर। उपकेंद्र के वारिसगंज, हारीमऊ और देवकली फीडर पर पेड़ों की कटिंग और मरम्मत के लिए बृहस्पतिवार सुबह 8:15 से 11:15 बजे तक शटडाउन लिया गया। इससे जुड़े उपभोक्ताओं को तीन घंटे बिजली संकट झेलना पड़ा। जगदीशपुर और थाना फीडर पर भी मेंटेनेंस के लिए सुबह 9:20 बजे शटडाउन लिया गया। इससे घरेलू कामकाज और कारोबार प्रभावित रहा।