फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power out for hours; low voltage compounded the trouble.

Amethi News: घंटों गुल रही बिजली, लो वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 17 Aug 2026 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 17 Aug 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Power out for hours; low voltage compounded the trouble.
तिलोई उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर की खराबी से ठप हुई बिजली आपूर्ति।-संवाद
अमेठी सिटी। लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग के कारण शनिवार शाम से रविवार तक जिले के कई उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कई इलाकों में छह से 10 घंटे तक बिजली गुल रही। आपूर्ति बहाल होने के बाद भी लो वोल्टेज ने लोगों की परेशानी कम नहीं होने दी। इससे घरेलू कामकाज के साथ छोटे उद्योग-धंधे और कारोबार प्रभावित हुए। कूलर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और सबमर्सिबल मोटर नहीं चल सके। पेयजल आपूर्ति और धान की सिंचाई पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन



गौरीगंज उपकेंद्र की आपूर्ति शनिवार शाम 6:22 से रात 10:42 बजे तक बाधित रही। रविवार को भी ट्रिपिंग जारी रही। शुकुलपुर में रात 8:30 से 10:37 बजे तक बिजली बंद रही। ठेंगहा के ऋषभ मिश्र ने बताया कि लो वोल्टेज से पंखे और कूलर ठीक से नहीं चल रहे हैं। मुन्ना शुक्ल ने बताया कि वोल्टेज कम होने से सबमर्सिबल मोटर नहीं चल पा रही है, जिससे पेयजल की समस्या हो रही है। संजय सिंह ने बताया कि लगातार बिजली की आवाजाही से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन



सहजीपुर के विजय पाल सिंह ने बताया कि महीनेभर से लो वोल्टेज की समस्या बनी है। इससे रोजमर्रा के काम के साथ व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। तिलोई और सेमरौता उपकेंद्र में रात 7:30 से 11:30 बजे और रविवार सुबह 8:32 से 10:40 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। जायस में रात 9:30 से 12 बजे और रविवार सुबह छह से 10:35 बजे तक बिजली नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामों में शाम 7:22 से 10:40 बजे तक आपूर्ति बंद रही। अमेठी के पीठीपुर पावर हाउस में रात 8:26 से 10:42 बजे और फिर 12:30 से 2:36 बजे तक बिजली बाधित रही। पनियार, एचएएल कोरवा और भेटुआ में रात आठ से 12 बजे तक आपूर्ति प्रभावित रही। जगदीशपुर और फुरसतगंज उपकेंद्र से 10 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही।
अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लोकल फॉल्ट ठीक करने के लिए कुछ स्थानों पर आपूर्ति रोकी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed