फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Power cuts are not stopping, condition is worse due to heat

Amethi News: नहीं थम रही बिजली कटौती, गर्मी से बुरा हाल

Sat, 14 Sep 2024 03:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 14 Sep 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Power cuts are not stopping, condition is worse due to heat
खंभे पर बिजली के तार दुरुस्त करता कर्मी
अमेठी सिटी। जिले के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को अघोषित बिजली कटौती से लोग खासे परेशान रहे। मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, शाहगढ़, अमेठी, जायस सहित कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही। इससे क्षेत्रीय लोगों को पानी, हवा तक के लिए परेशान रहना पड़ा। उमसभरी गर्मी में लोगों के पसीने छूट गए। बिजली से चलने वाले उपकरण बंद रहे। लोगों की शिकायत के बाद भी विभागीय जिम्मेदार अघोषित बिजली कटौती पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना इलाके में छह घंटे बिजली कटौती की शिकायत आई। सूत्रों के मुताबिक, इस क्षेत्र में शुक्रवार की भोर करीब 4 बजे बिजली गुल हो गई। इससे सुबह की दिनचर्या गड़बड़ा गई। लोग पेयजल की समस्या से परेशान रहे। करीब छह घंटे बाद 10 बजे के करीब बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

वहीं, अमेठी उपकेंद्र में तीन घंटे कटौती रही। अमेठी के पीठीपुर सहित अन्य उपकेंद्रो पर हो रही अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान है। कुछ क्षेत्रों में लाइन खराब होने से दिक्कत आई। जगदीशपुर, शाहगढ़ क्षेत्र के कई गांवों में घंटों बिजली नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीगंज के ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी बिजली कटौती से जूझना पड़ा। पहले रोस्टर के नाम पर कटौती हुई, उसके बाद फाल्ट सही करने के लिए बिजली काटी गई। कुछ स्थानों पर बिजली के खराब तार बदलने के लिए कटौती कई गई।

इधर, शाम को 132 केवी उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के लिए करीब एक घंटे की आपूर्ति बाधित की गई। बाजारशुकुल, इन्हौना, जायस व फुरसतगंज सहित अन्य क्षेत्रों में उपभोक्ता बिजली कटौती से परेशान है। लोगों को कहना है कि बिना जानकारी के कटौती कर दी जाती है। जब वजह जानने के लिए जिम्मेदारों को फोन लगाया जाता है, तब फोन भी नहीं रिसीव नहीं होता। बिजली कटौती को लेकर अधीक्षण अभियंता संजय गुप्ता के सीयूजी मोबाइल नंबर कॉल की गई तो उनका नंबर बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed