फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Post tenth scholarship applications will be till 15th

Amethi News: 15 तक होंगे दशमोत्तर छात्रवृत्ति के आवेदन

Sun, 01 Dec 2024 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 01 Dec 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Post tenth scholarship applications will be till 15th
अमेठी सिटी। शैक्षिक सत्र 2024-25 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन से वंचित विद्यार्थियों को अंतिम मौका दिया गया है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के योजना से वंचित होने की सूचना पर शासन ने संशोधित समय सारिणी जारी की है। जारी संशोधित समय सारिणी के अनुसार 15 जनवरी तक आवेदन और 23 जनवरी तक कॉलेजों को सत्यापित कर अग्रसारित करना होगा।
विज्ञापन



शैक्षिक सत्र 2024-24 में उपसचिव रजनीकांत पांडेय ने दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों को छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित करने के लिए संशोधित आवेदन की समय सारिणी जारी की है। जिसके अनुसार 31 दिसंबर तक कॉलेजों को सॉफ्टवेयर पर मास्टर डेटा अपलोड करना होगा। छह जनवरी तक डीआईओएस व 10 जनवरी तक समाज कल्याण विभाग को फीस सहित अन्य डेटा को सत्यापित करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन



इसी तरह दशमोत्तर कक्षाओं (कक्षा 11 व 12 संग स्नातक, परास्नातक व तकनीकी शिक्षा) में अध्ययनरत विद्यार्थी 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद तीन दिन तक त्रुटियों में सुधार का मौका देते हुए 17 जनवरी तक आवेदन की हार्ड कॉपी स्कूल में जमा करनी होगी। 23 जनवरी तक कॉलेज आवेदित फार्म व अपलोड डेटा का सत्यापन करने के बाद फार्म निरस्त या अग्रसारण की कार्रवाई पूरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन के बाद जांच पूरी करते हुए समाज कल्याण विभाग बच्चों के खाते में प्रतिपूर्ति राशि का अंतरण करेगा। सचिव का पत्र मिलने के बाद समाज कल्याण विभाग ने डीआईओएस के माध्यम से सभी प्रधानाचार्यों को संशोधित आवेदन समय सारिणी भेजते हुए निर्धारित समयावधि में दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया है।



समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार शुक्ल ने बताया कि संशोधित दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन समय सारिणी प्रधानाचार्यों को भेजी गई है। आवेदन नहीं करने की दशा में विद्यार्थी की तो समय से जांच कर फॉर्म अग्रसारित नहीं करने पर कॉलेज प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed