फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   police seized two JCBs and two tractor trolleys involved in illegal mining In Amethi accused absconded

Amethi News: अवैध खनन पर पुलिस की छापेमारी, माफिया फरार; दो जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्राली सीज

Fri, 25 Oct 2024 03:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 25 Oct 2024 03:05 PM IST
सार

अमेठी में पुलिस ने अवैध खनन पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर माफिया फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर मिलीं दो जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया है। 

विज्ञापन
police seized two JCBs and two tractor trolleys involved in illegal mining In Amethi accused absconded
अवैध खनन पर लगीं दो जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्राली सीज - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमेठी में शुक्रवार को पुलिस ने अवैध खनन के पर छापेमारी की। पुलिस को देखकर माफिया मौके से फरार हो गए। पुलिस को मौके पर खनन में लगीं दो जेसीबी और ट्रैक्टर ट्राली मिलीं। इन्हें पुलिस ने सीज कर दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन

ये पूरा मामला 

मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के मठा भुसुंडा गांव का है। यहां सुबह मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर उप निरीक्षक सौरभ सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख खनन माफिया गाड़ियां छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी में पोस्टर-वॉर: सपा के '27 के सत्ताधीश' के जवाब में निषाद पार्टी का जवाब, खुद को बताया '27 का खेवनहार'
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर दो ट्रैक्टर ट्राली और दो जेसीबी मिलीं। ट्रैक्टरों पर मिट्टी लदी थी। पुलिस ने इसकी जानकारी खनन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर खनन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने मौके पर मिली गाड़ियों को सीज कर दिया। गाड़ियां थाने लाकर खड़ी कर दी गई हैं। पुलिस और खनन विभाग की टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed