{"_id":"657b499455225d4f7b066e57","slug":"police-kept-patrolling-thieves-stole-jewellery-amethi-news-c-96-1-ame1002-10429-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पुलिस गश्त करती रही, चोरों ने पार किए जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पुलिस गश्त करती रही, चोरों ने पार किए जेवर
Thu, 14 Dec 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
अमेठी। सर्दी की दस्तक के साथ ही चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी है। संग्रामपुर थाने के टीकरमाफी बाजार में बुधवार की रात पुलिस बैंक के सामने पहरा देती रही। बगल में ही आभूषण की दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने तीन लाख से अधिक की कीमत का आभूषण पार कर दिया। पीड़ित ने तहरीर थाने में दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध बताते हुए छानबीन की बात कह रही है।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के गांव सोनारी कला निवासी रवि शंकर टीकरमाफी बाजार स्थित ग्रामीण बैंक के समीप आभूषण की दुकान करते हैं। बुधवार की देर रात वह दुकान बंदकर घर चले गए। बृहस्पतिवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे और दुकान का शटर खोला तो अंदर का नजारा देख कर दंग रह गए। दुकान में रखी आलमारी का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
दुकान के पीछे लगा दरवाजा टूटा हुआ था। पीड़ित के अनुसार चोर दुकान में रखे करीब एक लाख रुपए कीमत के आभूषण और 35 ग्राम सोना पार कर दिए हैं।
हैरानी की बात यह है कि बैंक पर रात में पुलिस पहरा देते रहे। बैंक के बगल की दुकान में पीछे से दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। लोग पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर रहे हैं। टिकरमाफी चौकी प्रभारी श्याम सुंदर यादव का कहना है कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित को थाने पर जाने को कहा गया है। कहा कि बैंक पर पुलिस कर्मियों की पिकेट थी। एसओ श्रीराम का कहना है कि प्रकरण की जानकारी मिली है लेकिन, अभी तक कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई है।