{"_id":"6761c53f45941888e60f49a5","slug":"police-empty-handed-even-after-scanning-cctv-footage-amethi-news-c-96-1-ame1002-131409-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस खाली हाथ
Wed, 18 Dec 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम बाईपास के पास कार का शीशा तोड़कर डेढ़ लाख रुपये उड़ाने के मामले में पुलिस अब तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। स्वाट व सर्विलांस टीम भी मामले के खुलासे के लिए हाथ-पैर मार रही है, लेकिन 24 घंटे बाद पुलिस टीमें किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई हैं।
अमेठी कोतवाली क्षेत्र के थौरा गांव निवासी विजय कुमार सिंह की कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड से डेढ़ लाख रुपये बाइक सवार बदमाश निकाल कर फरार हो गए थे। इस मामले में संदेह के आधार पर पुलिस ने पीड़ित किसान की तहरीर पर ट्रैक्टर फाइनेंसर शुभम कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। अब तक पुलिस यह भी पता नहीं लगा पाई है कि बाइक सवार बदमाश कितने थे, किस दिशा से आए और किधर फरार हुए।
फाइनेंसर की तलाश करने के साथ ही पुलिस टीम मंगलवार को घटनास्थल से लेकर बैंक तक लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज व साक्ष्य जुटाती रही। सूत्राें के मुताबिक पुलिस अब तक खाली हाथ है। मामले की जांच करते हुए कई संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। फिलहाल अब पुलिस पूरा फोकस फाइनेंसर लगाए हुए है। फाइनेंसर के मिलने के बाद ही पुलिस कुछ जानकारियां मिलने का दावा कर रही है। स्वाट, सर्विलांस व पुलिस टीम फाइनेंसर शुभम तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कई साक्ष्य मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।