फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Police could not catch the robbers even after 24 hours

Amethi News: 24 घंटे बाद भी लुटेरों को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Mon, 04 Nov 2024 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 04 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Police could not catch the robbers even after 24 hours
अमेठी सिटी। बाइक से ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारी से असलहे के बल पर मोबाइल व बाइक लूट के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस अब तक लुटेरों का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन



संग्रामपुर थाना क्षेत्र के भुवालापुर मजरे भौसिंहपुर गांव निवासी शशांक यादव से रविवार को जरौटा गांव स्थित ईंट-भट्ठे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर बाइक व मोबाइल लूट लिया था। साथ ही शशांक को असलहे की बट से पीट कर घायल कर दिया था। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़ित का बयान, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तक खंगाली थी। साथ ही सर्विलांस सेल व स्वाट टीम का भी सहारा लिया, लेकिन वारदात के 24 घंटे के बाद भी पुलिस लुटेरों का पता नहीं लगा पाई।
विज्ञापन



हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। एसएचओ ईशनारायण मिश्र ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। लेकिन उन्होंने इस बारे में ज्यादा कुछ बताने से इन्कार कर दिया। कहा कि जानकारी मीडिया में साझा नहीं की जा सकती है। इस बयान के जरिए वह नाकामी छिपाते नजर आए। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि वारदात से जुड़े कई अहम साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed