फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Poisonous animal bites child, death

Amethi News: विषैले जंतु ने बच्चे को काटा, मौत

Wed, 14 Aug 2024 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 14 Aug 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Poisonous animal bites child, death
मुसाफिरखाना (अमेठी)। क्षेत्र के दादरा गांव में नल पर मंजन करते बच्चे को विषैले जंतु ने काट लिया। परिजन बच्चे को स्थानीय सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पहुंचने पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र के दादरा गांव निवासी भैयाराम का आठ वर्षीय पुत्र प्रिंस मंगलवार की सुबह दरवाजे पर लगे नल के पास मंजन कर रहा था। तभी प्रिंस का पैर फिसल गया। वह बगल में बनी नाली के पास गिर पड़ा। उसी समय नाली में बैठे विषैले जंतु ने प्रिंस के पैर की अंगुली में काट लिया। जंतु के काटने से खून निकलने लगा। कुछ देर तक लोग आपस में विचार विमर्श कर ही रहे थे, कि प्रिंस को उल्टी होने लगी।
विज्ञापन

प्रिंस को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। मां रीता का रोकर बुरा हाल है। प्रिंस कक्षा तीन का छात्र था। घटना से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed