{"_id":"6a5fc12e0143b8fe21071537","slug":"png-will-now-reach-every-household-bringing-relief-to-five-lakh-people-amethi-news-c-96-1-ame1008-171295-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अब घर-घर पहुंचेगी पीएनजी, पांच लाख लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अब घर-घर पहुंचेगी पीएनजी, पांच लाख लोगों को मिलेगी राहत
Wed, 22 Jul 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) परियोजना को संचालित करेगा। इसके लिए गौरीगंज में डीकंप्रेशन यूनिट बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर पालिका प्रशासन इसके लिए भूमि चिह्नित करने में जुटा है। भूमि उपलब्ध होते ही परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
पहले चरण में गौरीगंज नगर पालिका के 12 वार्डों को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, जबकि बाद में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों तक पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा। इससे करीब पांच लाख लोगों को स्वच्छ और सुविधाजनक ईंधन की सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो सकेगा। परियोजना के पहले चरण में नगर पालिका क्षेत्र की करीब 25 हजार आबादी को घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से प्राकृतिक गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
वर्तमान में अधिकांश परिवार एलपीजी सिलिंडर पर निर्भर हैं। पीएनजी सुविधा शुरू होने के बाद सिलिंडर की बुकिंग, ढुलाई और गैस खत्म होने की चिंता से राहत मिलेगी। उपभोक्ताओं को चौबीसों घंटे गैस आपूर्ति मिलेगी और मीटर के आधार पर जितनी गैस का उपयोग होगा, उसी के अनुसार भुगतान करना होगा। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ होटल, रेस्टोरेंट, छोटे उद्योग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
परियोजना के तहत स्थापित होने वाली डीकंप्रेशन यूनिट में सीएनजी के रूप में लाई गई प्राकृतिक गैस का दबाव नियंत्रित कर पाइपलाइन नेटवर्क के जरिए उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाएगा। स्वच्छ ईंधन के उपयोग से प्रदूषण कम होगा और रसोई में धुएं व अन्य जोखिमों में भी कमी आएगी। प्राकृतिक गैस की उपलब्धता से भविष्य में नए व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और लघु उद्योगों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
भूमि चिह्नित होते ही शुरू होगी प्रक्रिया
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि डीकंप्रेशन यूनिट के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है। भूमि उपलब्ध होते ही बीपीसीएल को सौंपने सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि परियोजना शुरू होने से शहर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित, स्वच्छ और निर्बाध गैस आपूर्ति का लाभ मिलेगा।