फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   PM broke the backbone of country which provide jobs

पीएम ने देश में रोजगार देने वाली रीढ़ ही तोड़ डाली

Fri, 25 Feb 2022 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
PM broke the backbone of country which provide jobs
48 : जगदीशपुर : जनसभा को करते राहुल गांधी। -संवाद - फोटो : AMETHI
जगदीशपुर/बाजार शुकुल/संग्रामपुर (अमेठी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में रोजगार देने वाली रीढ़ की हड्डी ही तोड डाली। अब लोगों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है। देश के लोग अपने बच्चों को चाहे जितनी शिक्षा दिला दें लेकिन भविष्य में उन्हें रोजगार नहीं मिलने वाला है। देश को बदलना है तो पहले उत्तर प्रदेश को बदलना होगा। अमेठी से मेरा राजनीतिक नहीं पारिवारिक रिश्ता है। आप जो मुझसे चाहते हो मैं उसे करने को तैयार हूं।
विज्ञापन

यह बातें कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को जगदीशपुर के प्रत्याशी विजय पासी के समर्थन में थौरी तथा अमेठी के प्रतशी आशीष शुक्ल के समर्थन में विशेषरगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

राहुल ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि वर्ष 2014 में आयोजित जनसभाओं में पीएम नरेंद्र मोदी अपने भाषण में दो करोड़ युवाओं को रोजगार देेने की बात कहते थे। लेकिन इस चुनाव में वह रोजगार देने की बात क्यों नहीं करते। बीते 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी इस समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान के किसान रीढ़ की हड्डी हैं। देश के रीढ़ की हड्डी को नरेंद्र मोदी ने तोड़ दिया है। आप शिक्षा के लिए अपने जेब से हर महीने बच्चों के पढ़ाई के लिए पैसा देते हो। मैं आप से पूछता हूं उत्तर प्रदेश में रोजगार ही नहीं है। तो अपने बच्चों को कॉलेज यूनिवर्सिटी भेजने का क्या फायदा है। क्या आप अपने बच्चों को कॉलेज यूनिवर्सिटी चेहरा दिखाने के लिए भेजते हो। या उन्हें रोजगार मिले इस लिए भेजते हो।
सरकार की जिम्मेदारी होती है कि देश के युवाओं को रोजगार देना। पीएम पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि 70 साल हिंदुस्तान में कुछ नहीं हुआ। कहा कि यहां पर ट्रिपल आईटी, बीएचएल, एचएएल, नेशनल हाइवे का जाल है ये किसने बिछाया। कहा कि हम मेगा फूड पार्क व हिंदुस्तान पेपर मील लाना चाहते थे।
राहुल ने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहां की उन्होंने देश के भीतर रोजगार देने वाली रीढ़ की हड्डी को तोड़ने का काम किया है। कहा कि कांग्रेस एक ऐसी सरकार देना चाहती है जो किसानों, युवाओं और गरीबों के साथ साझेदारी में काम करे। कांग्रेस नेता ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां पर हमने कांग्रेस की सरकार बनते ही 10 दिनों के भीतर किसानों का कर्जा माफ किया।
इतना ही नहीं उसके कुछ दिनों बाद वहां के किसानों के धान, गेहूं का समर्थन मूल्य 25 सौ रुपये क्विंटल कर दिया। कहा कि अमेठी में जगदीशपुर के लिए जो सपना मेगा फूड पार्क जो सपना देखा था उसे कांग्रेस शासित राज्यों में पूरा करके दिखाया है। छत्तीसगढ़ के हर जिले में फूड पार्क की इकाई स्थापित की जा रही है।
पिछले आठ साल में इंटरनेशनल मार्केट में डीजल पेट्रोल के दाम लगातार घटते जा रहे थे लेकिन देश और अमेठी के भीतर एनडीए की सरकार ने डीजल पेट्रोल के दाम को नहीं घटाए गये। कहा कि आज उत्तर प्रदेश में कोई कमी नहीं है। यूपी एक ऐसा प्रदेश है जो देश के भीतर सबसे आगे बढ़ सकता है। आज आप देश के अन्य राज्यों में काम करने के लिए जाते हैं।
जबकि वहां के लोग यहां नहीं आते इसमें कहीं न कहीं यहां की सरकारों की कमी रही है। यह गलती और किसी की नहीं सीधे तौर पर आपकी है। आपने कभी सपा कभी बसपा तो कभी भाजपा को वोट देकर उनकी सरकार बनाने का काम किया है। जो आपको धर्म और जाति के बीच में बांटकर अपना लाभ लेते रहे हैं। राहुल गांधी ने मौजूद जन समूह से अपील की कि आप एक बार जिले के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को जीताकर प्रदेश के भीतर कांग्रेश की सरकार बना कर देखें। विकास आपके कदम चूमेगा।
क्यों नहीं दिखते छुट्टा जानवर
राहुल गांधी से पहले प्रियंका ने एक बार फिर से प्रदेश में घूम रहे छुट्टा जानवरों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर दिखीं। कहा कि योगी की सरकार बनने के साथ से ही किसानों की यह समस्या बनी हुई है। कहा कि रूस में हो रही लड़ाई और अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को आने वाली खांसी पता चल जाती है तो यूपी में छुट्टा जानवरों की जानकारी मोदी को क्यों नहीं मिलती है।
प्रियंका ने महंगाई पर भी मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने अपील की कि वोट डालना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। आप लोग अपने भविष्य को देखते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को जीताकर सरकार बनाने में उसकी मदद करें। कहा कि सपा बसपा और भाजपा के बरगलाने में आकर जाति धर्म के नाम पर अपना वोट दें। आप सब को सजग होने की जरूरत है।
अमेठी को क्या मिला पांच सालों में
राहुल गांधी ने कहा अमेठी को पिछले पांच सालो में बीजेपी के लोगों ने क्या दिया, बताओ मैं सुनना चाहता हूं। पीपरपुर में रेलवे क्रॉसिंग तक नहीं दी। जो हमने दिया था उसको बंद करने और बेचने में लगे हुए हैं। आप देख लेना बीएचएल और एचएएल ये सब एक के बाद एक एयर इंडिया की तरह बिकेंगे। मोदी यह सब हिंदुस्तान के अरबपतियों के हवाले कर देंगे।
एक इंच भी नहीं बढ़ोगे
राहुल गांधी ने कहा आप धर्म और जाति के नाम पर वोट दे दो आप वहीं के वहीं रहोगे। आप जहां हो वही रहोगे। एक इंच उत्तर प्रदेश और आप नही बढ़ोगे। क्यों कि कांग्रेस पार्टी किसी एक जाति एक धर्म की पार्टी नहीं है। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की संपूर्ण जनता की पार्टी है।
रोजगार-शिक्षा छीनने वालों को उखाड़ फेंकेगी जनता : प्रियंका
बाजारशुकुल। जगदीशपुर के थौरी की सभा के बाद प्रियंका क्षेत्र के अंदीपुर भोजा तिवारी के मध्य स्थित हनुमान मंदिर पर महिला संवाद कार्यक्रम में पहुंची। प्रियंका ने पार्टी प्रत्याशी विजय पासी को जिताने की अपील की। कहा कि धर्म और जाति के आधार पर आप लोग वोट न देकर विकास के नाम पर मतदान करें। उन्होंने कहा कि धार्मिक होना अच्छी बात है न कि राजनीति विकास के नाम पर होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पिताजी व माताजी तथा भाई भी आपके यहां से सांसद रहे। उन्होंने इतने बड़े-बड़े विकास कार्य किए हैं। कई इकाईयों को मौजूदा सरकार ने बंद करवा दिया है। आरोप लगाया कि महिलाओं को दुरदुरिया के नाम पर कसम दिलाकर वोट मांगने वाले को हमारी बहने सोच समझकर मतदान करें।

यह रहे मौजूद
राहुल गांधी केे साथ मंच पर एमएलसी दीपक सिंह, जगदीशपुर प्रत्याशी विजय पासी, अमेठी प्रत्याशी आशीष श्ुाक्ल, गौरीगंज प्रत्याशी फतेह बहादुर, कांग्रेस जगदीशपुर के पूर्व विधायक राधेश्याम धोबी, मो. रफीक वारसी अल्लू मिया, बेचू खान, ममता पांडेय, देवमणि तिवारी, राजीव सिंह, अनूप श्रीवास्तव, प्रभात सिंह, गुरु प्रसाद त्रिपाठी, मो. इशराक, अखिलेश शुक्ल, डॉ. जेपी मिश्र, राम सुंदर शुक्ल, राजकुमार चौहान व डॉ. विकास मिश्र समेत दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

51 : संग्रामपुर : जनसभा के दौरान राहुल गांधी को प्रतीक चिन्ह देते कांग्रेस पदाधिकारी।  -संवाद

51 : संग्रामपुर : जनसभा के दौरान राहुल गांधी को प्रतीक चिन्ह देते कांग्रेस पदाधिकारी। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed