{"_id":"616f07c714f8cd6cad75360b","slug":"plastic-waste-disposal-center-will-be-set-up-in-three-blocks-amethi-news-lko6007633168","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ब्लॉकों में स्थापित होगा प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ब्लॉकों में स्थापित होगा प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत गांव को पॉलीथीन प्रयोग से मुक्त बनाने की कोशिश शुरू होगी। ग्राम पंचायत व ब्लॉक स्तर पर कमेटी गठित कर लोगों को जागरूक करते हुए प्लास्टिक बैगों को एकत्र कर उन्हें नष्ट किया जाएगा। कवायद सफल हो सके इसके लिए तीन ब्लॉकों में स्थान चिह्नित कर प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित किया जाएगा। 1500 वर्ग मीटर में स्थापित होने वाले एक केंद्र पर 16 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायतों को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए पंचायत राज विभाग विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहा है। पॉलीथिन के प्रयोग से होनी वाली हानियों को दूर करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव पर शासन ने ग्राम पंचायतों को पॉलीथिन प्रयोग मुक्त बनाने की योजना बनाई है।
कवायद सफल हो सके लिए पहले चरण में संग्रामपुर, गौरीगंज व बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र में पंचायतराज विभाग 1500 वर्ग मीटर भू-भाग पर 16 लाख रुपये की लागत से प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित करेगा। इतना ही नहीं ग्राम पंचायत स्तर पर सचिव, ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक, रोजगार सेवक, आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, युवा मंडल दल, युवा मंगल दल व स्वयं सहायता समूह की मदद से ग्रामीणों को पॉलीथिन प्रयोग नहीं करने के प्रति जागरूक करते हुए एक स्थान पर पॉलीथिन बैग को एकत्र किया जाएगा।
विज्ञापन
एकत्र बैगों को ब्लॉक पर नामित कर्मी सप्ताह में एक दिन उठाते हुए प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण केंद्र पहुंचाएंगे। केंद्र पर एकत्र पॉलीथिन को प्लांट से निक्षेपित करते हुए विविध पदार्थ तैयार किया जाएगा। प्लांट से तैयार उत्पादन सड़क निर्माण के साथ अन्य निर्माण कार्य में प्रयोग किया जाएगा। पॉलीथिन प्रयोग समाप्त कराते हुए जहां पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा वहीं पॉलीथिन से होनी वाली हानियों से लोगों को बचाया जाएगा।
ब्लॉक स्तर कमेटी करेगी निगरानी
जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए बीडीओ की अगुवाई में बीईओ, एडीओ पंचायत, सीडीपीओ व पशु चिकित्साधिकारी की टीम गठित की गई है। टीम प्रतिदिन गांव में पॉलीथिन बैग एकत्रीकरण की सूचना निर्धारित प्रारूप पर कार्यालय में देगी। सूचना के बाद नामित कर्मी एकत्र पॉलीथिन प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण केंद्र पहुंचाकर निक्षेपित कराएंगे।
जल्द शुरू होगा प्लांट
डीपीआरओ श्रीकांत यादव ने बताया कि तीनों ब्लॉक में चिह्नित स्थानों पर जल्द ही प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण शुरू होगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गांवों को पॉलीथिन प्रयोग मुक्त करते हुए स्वच्छ व सुंदर ग्राम पंचायत का निर्माण पूरा कर शासन के स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना को सफल बनाया जाएगा। डीपीआरओ ने लोगों से पॉलीथिन बैग प्रयोग नहीं करने की अपील करते हुए घर में मौजूद पॉलीथिन बैग को इधर-उधर नहीं फेंक कर एकत्रीकरण के लिए चिह्नित स्थान पर फेंकने को कहा है। डीपीआरओ ने बताया कि एकत्र पॉलीथिन निक्षेपित कर सड़क निर्माण के लिए प्रयुक्त होने वाले स्तर के रूप में तैयार कर पर्यावरण संरक्षित किया जाएगा।