{"_id":"69c6d50638e6d004d9088424","slug":"petrol-up-to-rs-200-for-two-wheelers-and-up-to-rs-1000-for-four-wheelers-amethi-news-c-96-1-ame1002-161891-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: दोपहिया को 200 व चार पहिया वाहन को 1000 तक का पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: दोपहिया को 200 व चार पहिया वाहन को 1000 तक का पेट्रोल
Sat, 28 Mar 2026 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज में पेट्रोलपंप पर लगी लोगों की भीड़। -संवाद
अमेठी। किल्लत की अफवाह के चलते जिले में पेट्रोल-डीजल की खपत सामान्य दिनों से तीन गुना तक बढ़ गई है। पंपों पर पेट्रोल व डीजल लेने के लिए दो पहिया व चार पहिया वाहनों की लंबी कतार सभी की परेशानी बढ़ा रही है। भीड़ के कारण पंपों के आसपास सड़कों पर जाम के हालात बनने से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।
अफवाह से जरूरत के बिना भी पेट्रोल -डीजल खरीदने वालों को रोकने के लिए पंपों से अब दोपहिया वाहनों में अधिकतम 200 और चौपहिया में अधिकतम 1000 रुपये का पेट्रोल ही दिया जा रहा है।
गौरीगंज, अमेठी, जायस, मुसाफिरखाना और तिलोई में संचालित पेट्रोलपंपों पर सुबह से वाहन चालकों की भीड़ रही। इस कारण पंपों के बाहर तक वाहनों की कतारें लगने से संबंधित इलाके में यातायात प्रभावित होने से जाम के हालात बन गए। किल्लत की अफवाह के कारण जिले में सामान्य दिनों के दौरान होने वाली तीन से चार लाख लीटर पेट्रोल डीजल की खरीद शुक्रवार को बढ़कर 10 से 12 लाख लीटर तक पहुंच गई।
विज्ञापन
पंपों पर जरूरत से अधिक ईंधन भराने की होड़ में कई पंपों पर दोपहर बाद से स्टॉक खत्म होने के बोर्ड भी लगे दिखे। गौरीगंज के पेट्रोलपंप प्रबंधक अपूर्ण पांडेय ने बताया कि पंप से प्रतिदिन 3000 से 3500 लीटर पेट्रोल की बिक्री होती थी, जो शुक्रवार को 12 हजार लीटर पार कर गई। अचानक बढ़ी मांग से व्यवस्था संभालना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन की तरफ से भी स्थिति को संभालने के लिए पंपों का निरीक्षण कर लोगों से जरूरत के हिसाब से ही ईंधन लेने की अपील की गई।