फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Petrol is being given indiscriminately to those without helmets

Amethi News: बिना हेलमेट धड़ल्ले से दिया जा रहा पेट्रोल

Fri, 05 Sep 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 05 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Petrol is being given indiscriminately to those without helmets
गौरीगंज शहर ​स्थित पेट्रोलपंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल लेते बाइक सवार। संवाद
अमेठी सिटी। नो हेलमेट-नो पेट्रोल नियम एक सितंबर से लागू है, लेकिन इसकी हकीकत पेट्रोल पंपों पर कुछ और ही नजर आ रही है। शहर से लेकर गांव तक पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट आने वाले बाइक सवारों को धड़ल्ले से पेट्रोल दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी यह नियम कागजों तक सीमित दिखा। अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना लोग बिना हेलमेट पेट्रोल लेते नजर आए।
विज्ञापन



शासन की मंशा सड़क हादसों में कमी लाने और लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने की है। इसीलिए नो हेलमेट-नो फ्यूल अभियान फिर से शुरू किया गया है। इसके उलट, हकीकत यह है कि गौरीगंज, जामों मार्ग, दयालापुर और आसपास के पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट आने वाले बाइक सवारों को बेरोकटोक पेट्रोल दिया जा रहा है। दोपहर करीब 12.30 बजे दयालापुर पेट्रोल पंप पर भीड़ के बीच कई चालक बिना हेलमेट पेट्रोल लेते दिखे। स्थानीय गांव निवासी बाइक सवार कपिल ने कहा कि घर पास में है, इसलिए हेलमेट नहीं पहना।
विज्ञापन


हेलमेट लगाकर पहुंचे बृजकिशोर ने कहा कि इसे केवल अभियान नहीं, बल्कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए जरूरी समझें। पेट्रोल पंप कर्मी का कहना है कि पेट्रोल देने से मना करने पर लोग विवाद करने लगते हैं। सुरक्षा इंतजाम न होने से वे मजबूर होकर पेट्रोल देने लगते हैं। यही स्थिति अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर मार्ग पर संचालित पंपों पर भी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एआरटीओ महेंद्र बाबू ने बताया कि बिना हेलमेट पेट्रोल लेने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। बीते दिन कई वाहनों का चालान किया गया। यह अभियान एक महीने तक चलेगा और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed