फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People will reach through special train on holi

होली पर परदेसियों को घर पहुंचाएगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 08 Mar 2022 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
People will reach through special train on holi
गौरीगंज (अमेठी)। रंगों के पर्व होली पर परदेसियों के घर पहुुंचने में टिकट नहीं मिलने की बाधा अब नहीं होगी। पर्व पर ट्रैक पर संचालित ट्रेनों में आरक्षित सीटों की बुकिंग फुल होने के बाद विभाग ने स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्देश दिया है। ट्रेन 11 मार्च से 23 मार्च के बीच सप्ताह में दो दिन अप/डाउन में दिल्ली से जयनगर के बीच संचालित होगी। संचालन का आदेश मिलने के बाद आरक्षित टिकट बुकिंग काउंटर पर टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

हिंदू समुदाय के प्रमुख त्योहारों में शामिल रंगों के पर्व होली पर 18 मार्च को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। रंगों के पर्व पर परदेसियों के सामने ट्रेनों में टिकट नहीं मिलना एक बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ था। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर संचालित ट्रेनों में आरक्षित टिकट की बुकिंग फुल होने तथा यात्रियों की मांग पर रेल विभाग होली स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन संचालन की समय सारिणी व ठहराव के स्टेशन फाइनल हो चुका है। दिल्ली से जयनगर के बीच संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन 11 मार्च से 22 मार्च तक सप्ताह में दो दिन अप/डाउन में संचालित होगी। होली पर ट्रेन नंबर 04060 और 04059 आनंद विहार टर्मिनल और जयनगर के बीच चलेगी। इस ट्रेन में सिर्फ आरक्षित व कन्फर्म टिकट पर ही यात्रा करने की अनुमति होगी। ट्रेन संचालन का आदेश मिलने के बाद आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी आदेश में 04060 आनंद विहार टर्मिनल-जय नगर होली स्पेशल प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 10.30 बजे प्रस्थान करने के बाद रात्रि 11 बजे अमेठी स्टेशन पर ठहराव के साथ जयनगर के लिए रवाना होगी।
इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04059 जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 12 से 23 मार्च तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को जयनगर से शाम पांच बजे प्रस्थान करने के बाद दूसरे दिन (बृहस्पतिवार व रविवार) को अमेठी स्टेशन पर सुबह 7.08 बजे पहुंचने के बाद दो मिनट ठहराव के बाद शाम 7.55 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। अप/डाउन में स्पेशल ट्रेन का मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, वाराणसी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में ठहराव होगा।

शुरू हुई बुकिंग
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि रंगों के पर्व पर स्पेशल ट्रेन संचालन का आदेश मिला है। ट्रेन का ठहराव अमेठी स्टेशन पर होगी। ट्रेनों में आरक्षित टिकटों की बुकिंग का कार्य शुरू हो चुका है। होली स्पेशल ट्रेन संचालित होने से यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed