फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People riding Bolero made a fatal attack on former Pradhan, case registered

Amethi News: पूर्व प्रधान पर बोलेरो सवार लोगों ने किया जानलेवा हमला, केस दर्ज

Tue, 25 Jun 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 25 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
People riding Bolero made a fatal attack on former Pradhan, case registered
घायल पूर्व प्रधान को उपचार के लिए जिला अस्पताल रायबरेली ले जाते परिजन।
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र आसनी गांव के पास सोमवार को बोलेरो सवार चार लोगों ने बाइक से जा रहे पूर्व प्रधान पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार पर लोगों को आता देख हमलावार भाग निकले। हमले में पूर्व प्रधान गंभीर रूप से जख्मी हुए। उन्हें सीएचसी से रायबरेली जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहनगंज थाना क्षेत्र आसनी गांव के पूर्व प्रधान मकसूद (42) सोमवार को बाइक से मोहनगंज से वापस घर लौट रहे थे। गांव के पास संचालित एक निजी स्कूल के पास पहले से घात लगाए बैठक बोलेरो सवार चार लोगों ने लाठी-डंडों से पूर्व प्रधान पर हमला बोल दिया। शोरगुल सुनकर लोगाें को आता देख हमलावर बोलेरो से मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए घायल मकसूद को सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पैर में फ्रैक्चर होने से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मकसूद का आरोप है कि उनके पुत्र से गुजरात प्रांत में पड़ोसी गांव के रहने वाले कुछ लोगों से विवाद हुआ है। इसी से नाराज लोगों ने उसकी पिटाई की। पीड़ित की तहरीर पुलिस ने चार पर केस दर्ज किया। एसएचओ बृजेश सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed