फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People kept looking for shade in 41 degree temperature

Amethi News: 41 डिग्री तापमान में छांव तलाशते रहे लोग

Sat, 20 Apr 2024 03:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 20 Apr 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
People kept looking for shade in 41 degree temperature
अमेठी सिटी। मौसम एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में घर से बाहर निकले लोग छांव की तलाश करते दिखे। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा भी नजर आया।
विज्ञापन


अप्रैल माह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर की गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग घरोंं से कम निकले। इसी के साथ शहरवासी भी इससे निजात पाने के लिए खाद्य पदार्थों में ही विकल्प तलाश रहे हैं। खीरा और ककड़ी की मांग बढ़ गई है। दुकानदार सर्वेश कुमार ने बताया कि इस समय ककड़ी 40 रुपये प्रति किलो तो खीरा 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन

अभी और बढ़ेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्र ने बताया कि आगे भी तापमान में वृद्धि होगी। गर्मी और अधिक पड़ेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री व न्यूनतम 24.5 डिग्री दर्ज की गई। मौसम में सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 78 प्रतिशत तो न्यूनतम 42 प्रतिशत रहीं। 9.8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दक्षिणी-पश्चिमी हवा संचालित हुई। बताया कि 24 घंटे मौसम शुष्क बने रहने एवं औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। हवा सामान्य से तेज गति से आगे भी पश्चिमी ही चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed