फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   People are suffering from traffic jam everyday

हर राजे जाम से राहगीर हो रहे परेशान

Fri, 10 Sep 2021 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
People are suffering from traffic jam everyday
जगदीशपुर (अमेठी)। निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग रायबरेली-अयोध्या मार्ग का निर्माण इन दिनों प्रगति पर है। निर्माण के लिए नामित कार्यदायी संस्था की लापरवाही से लोगों को प्रतिदिन जाम का सामना करना पड़ता है। सर्वाधिक जाम रानीगंज कस्बे में लग रहा है तो लापरवाही से दुर्घटनाओं में भी इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

जगदीशपुर कस्बे से गुजरने वाले राष्ट्रीयराज मार्ग की सर्विसलेन संकरी और जर्जर होने से आए दिन वाहनों को इसी मार्ग में से होकर गुजरना पड़ता है। सकरे मार्ग से जहां आए दिन जाम लग रहा है वहीं ओवर लोड वाहनों के सकरे सर्विस लेन में फंसने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को रानीगंज कस्बे में एक मौरंग लदी ट्रक के फंसने से कई घंटे जाम लगा रहा। जाम के कारण रानीगंज वारिसगंज और रानीगंज शुक्लबाजार, रानीगंज-जगदीशपुर, तथा रानीगंज-हलियापुर मार्ग पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम से राहगीरों को खासी परेशानी उठानी पड़ी तो निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूरा करने का दबाव होने के बावजूद कार्यदायी संस्था का रवैया सुस्त है। रानीगंज चौराहे पर चारों तरफ से वाहनों का आवागमन होने के चलते जाम की समस्या आए दिन बनी रहती है।

सर्विस रोड सकरा होने से दो बड़े वाहनों के आमने-सामने से आने पर अक्सर जाम लग जाता है। सड़क पर गड्ढे होने से आए दिन हादसे का भय रहता हैं। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की माग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed