Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Payment was made through PFMS portal, notice to Panchayat Secretary

Amethi News: पीएफएमएस पोर्टल से हुआ था भुगतान, पंचायत सचिव को नोटिस

Fri, 10 Jan 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 10 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Payment was made through PFMS portal, notice to Panchayat Secretary
बाजारशुकुल (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों की विकास निधि निजी फर्म के खाते में पीएफएमएस पोर्टल से अंतरित की गई है। इस मामले में पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगते हुए एडीओ पंचायत को जांच सौंपी गई है। बिना ग्राम प्रधान व सचिव के डोंगल लगाए पोर्टल से भुगतान होने की पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठे रहे हैं। मामले में जिम्मेदार जवाब देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन




विकास खंड बाजारशुकुल की ग्राम पंचायत तेंदुआ, संसारपुर व खेममऊ को आवंटित 17,91, 950 रुपये की निधि क्षेत्र में ही संचालित एक निजी फर्म के बैंक खाते में पीएफएमएस पोर्टल से भेजने की बात कही जा रही है। पीएफएमएस पोर्टल से बिना ग्राम प्रधान व सचिव के डोंगल लगाए व जानकारी के भुगतान होना जिम्मेदारों की लापरवाही संग बड़ी वित्तीय अनियमितता की ओर से इशारा कर रही है।
विज्ञापन



विभागीय सूत्रों की मानें तो बिना डोंगल लगाए पोर्टल से भुगतान नहीं हो सकता है। ऐसे में सचिव व प्रधान का डोंगल पोर्टल पर कैसे लगा, कैसे भुगतान हो गया जैसे कई सवाल ऐसे हैं जिसका जवाब 24 घंटे बाद भी जिम्मेदारों के पास नहीं है। हालांकि मामले में अफसर अपने को सुरक्षित करने की भरपूर कोशिश में जुटे हैं। बीडीओ अंजलि सरोज ने बताया कि पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है तो एडीओ पंचायत अशोक कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद मामले में सभी तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीपीआरओ मनोज त्यागी ने बताया कि मामले की जांच के लिए जिला स्तरीय टीम गठित की जा रही है। भुगतान साइबर फ्राॅड से हुआ या जानबूझ कर किया गया सहित कई अन्य बिंदुओं की जांच होगी। जांच के बाद प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।





अलग-अलग तारीखों में निकली रकम
तीनों ग्राम पंचायत की कार्य देख रहे सचिव जितेंद्र जुलाई से कार्यरत हैं। आठ अक्तूबर से सात जनवरी तक सात बार में तीनों ग्राम पंचायतों से अलग-अलग तिथियों में 17,91,950 रुपये इंटरप्राइजेज नाम के एक निजी फर्म के बैंक खाते में अंतरित हो गए और सचिव को जानकारी नहीं हुई। जबकि हर माह बैंक स्टेटमेंट संग लेखा-जोखा रखा जाता है। इतना ही नहीं विभाग की ओर से प्रति माह लेखा-जेखा भेजा जाता है, लेकिन लगातार फर्म के खाते में भुगतान होने के बाद सचिव को जानकारी नहीं होना एक बड़ा सवाल उठा रहा है। हालांकि सचिव जितेंद्र बहादुर मामले की जानकारी नहीं होने संग अन्य सवालों का जवाब देने को तैयार नहीं है।




क्या है कोड आर
सूत्रों की मानें तो डोंगल से पीएफएमएस पोर्टल से भुगतान के बाद कोड सी प्रदर्शित होता है, लेकिन इस भुगतान में कोड आर प्रदर्शित हो रहा है। कोड आर क्या है, इसकी जानकारी फिलहाल विभाग के पास नहीं है। विभाग बैंक से संपर्क कर कोड की जानकारी लेने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed