फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Party workers should take government schemes to the masses.

Amethi News: सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

Mon, 27 Jul 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 27 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Party workers should take government schemes to the masses.
सिंहपुर। ब्लॉक सभागार में रविवार को भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन



राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही पहले स्थान पर पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि सरकार बिना भेदभाव सभी पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।
विज्ञापन



विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग पहले नकल विरोधी अध्यादेश का विरोध कर रहे थे, वही आज पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों और जनहित की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने को कहा। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री राहुल पाठक ने किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख मुन्ना सिंह, जिला मंत्री गीता सिंह, मंडल अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, अनिल पांडेय, सुनील पासी, धर्मेश मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, अमरीश जायसवाल, अनीता साहू, कुलदीप मिश्रा, दीपू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed