{"_id":"611e9e338ebc3e79cb724928","slug":"panchaayat-election-amethi-news-lko5919955132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपंस का चुनाव हारने वाले की शपथ लेते फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपंस का चुनाव हारने वाले की शपथ लेते फोटो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। गत दिनों संपन्न हुए पंचायत चुनाव में जिला पंचायत के वार्ड नंबर 32 से दो सगे भाई जय श्याम यादव व विजय श्याम यादव ने पर्चा दाखिल किया था। चुनाव परिणाम आने पर जय श्याम यादव विजयी घोषित किए गए।
सोशल मीडिया पर गुरुवार को वार्ड नंबर 32 से उम्मीदवार रहे ओम प्रकाश सिंह की आईडी से 12 जुलाई को जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के शपथ ग्रहण की फोटो वायरल की गई। फोटो के साथ लिखे गए कमेंट में कहा गया है कि वार्ड नंबर 32 से चुनाव जय श्याम यादव जीते हैं लेकिन शपथ लेने वाला उनका भाई विजय श्याम यादव (पराजित प्रत्याशी) है। कमेंट करने वालों ने सरकार और डीएम अरुण कुमार से इसे असंवैधानिक करार देते हुए प्रकरण की जांच कराकर उक्त वार्ड की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। प्रकरण संज्ञान में आते ही डीएम अरुण कुमार ने मामले की जांच एडीएम सुधीर रूंगटा को सौंपते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने कहा कि रिपोर्ट में शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर स्थानीय लोगों का कहना है कि पीपरपुर क्षेत्र के गांव रघईपुर निवासी विजय श्याम यादव का विवादों से पुराना नाता रहा है। सितंबर वर्ष 2018 में विजय श्याम का एक वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करते वायरल हुआ था। इस मामले में पीपरपुर पुलिस ने केस दर्ज कर उनका चालान न्यायालय भेजा था।