फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Palia Mod-Hinglaj Temple road will be widened

Amethi News: चौड़ा होगा पलिया मोड़-हिंगलाज मंदिर मार्ग

Wed, 10 Dec 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 10 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Palia Mod-Hinglaj Temple road will be widened
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना के पलिया मोड़ से हिंगलाज मंदिर तक जाने वाले संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण जल्द शुरू होगा। इस कार्य के लिए 2.75 करोड़ की मंजूरी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग धनराशि उपलब्ध होते ही कार्य प्रारंभ करने की तैयारी में जुट गया है। चौड़ीकरण और पांच साल तक अनुरक्षण की व्यवस्था से लगभग 50 हजार लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



यह मार्ग पलिया, पूरे भूसू सरैया, दादरा, रंजीतपुर, चंदीपुर, भदौर, पूरे विश्राम राय, पूरे रसाल, पूरे पहलवान, गौतमपुर, पूरे मिश्रा, पूरे पांडे, मिर्जा टांडिया, गाजनपुर, द्वारि और पूरे शिवदयाल गांवों को जोड़ता है। सड़क सकरी होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई होती है। सोमवार और शुक्रवार को हिंगलाज मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। प्रधान फैजान खान ने कहा कि दो वाहनों का विपरीत दिशा से निकलना मुश्किल हो जाता है। अरुण मिश्र ने बताया कि त्योहार और अधिक भीड़ वाले दिनों में वाहन फंस जाते हैं। जगन्नाथ मिश्र ने मार्ग की सकरी स्थिति के कारण यात्रियों को समय लगने की बात कही। शेष राम मिश्र ने कहा कि मार्ग चौड़ा होने के बाद आवाजाही सुचारू होगी। अनुराग सिंह ने कहा कि सड़क बेहतर होने से दूरी तय करने में समय कम लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






निर्धारित समय में पूरा होगा कार्य
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन शैलेंद्र कुमार ने कहा कि निविदा प्रक्रिया चल रही है। कार्यदायी संस्था के चयन के बाद मार्ग का चौड़ीकरण शुरू होगा। काम अवर अभियंता की देखरेख में निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क के सुधरने से आसपास के क्षेत्रों में गतिविधियों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed