{"_id":"64d1358c793804d6220011a6","slug":"order-for-investigation-of-episode-of-leaving-surgical-blade-in-abdomen-amethi-news-c-13-lko1023-367415-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पेट में सर्जिकल ब्लेड छूटने के प्रकरण की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पेट में सर्जिकल ब्लेड छूटने के प्रकरण की जांच के आदेश
विज्ञापन
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अमेठी के जिला संयुक्त चिकित्सालय में सर्जन पर ऑपरेशन के दौरान पेट में ब्लेड छोड़ने के आरोप की जांच के निर्देश दिए हैं। इस दौरान रुपये लेकर ऑपरेशन करने के मामले की भी जांच होगी।
मालूम हो कि अमेठी के हीरशाह दुबे का पुरवा कोरारी निवासी श्यामलाल ने आरोप लगाया था कि पथरी की सर्जरी के दौरान जिला संयुक्त चिकित्सालय में कार्यरत डॉक्टर ने 10 हजार रुपये घूस मांगी। किसी तरह 7500 रुपये दिए। तब ऑपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद पेट में दर्द हुआ। जांच कराई तो पता चला कि सर्जिकल सामान छूट गया।
इसी तरह आगरा जिला अस्पताल में मरीज अरशद ने चिकित्सालय परिसर में दलालों की पैठ होने की शिकायत की है। उप मुख्यमंत्री के आदेश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। इसमें गौरीगंज जिला संयुक्त चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. बी. प्रसाद अग्रवाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामप्रसाद, अमेठी के डॉ. देवेश तिवारी को शामिल किया गया है।