{"_id":"5eb19d088ebc3e9ac806e903","slug":"operation-of-roadways-buses-started-in-the-district-amethi-news-lko5203556185","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शुरू हुआ रोडवेज बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शुरू हुआ रोडवेज बसों का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। लॉकडाउन के बीच 41 दिनों से बंद रोडवेज बसों का संचालन मंगलवार से शुरू हुआ। ग्रीन जोन के तहत एआरएम ने जिला मुख्यालय को सभी तहसीलों से जोड़ने के लिए रूट मैप तैयार कराकर छह बसें चलाने का निर्णय लिया है। वहीं मंगलवार को सवारियां न मिलने के चलते सिर्फ एक बस का अमेठी से दुर्गापुर तक संचालन किया गया। इस दौरान सिर्फ पांच यात्रियों ने सफर किया।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 25 मार्च से घोषित लॉकडाउन के बाद जिले में रोडवेज बसों का संचालन ठप कर दिया गया था। लॉकडाउन के तीसरे चरण में ग्रीन जोन में जिले का नाम होने पर रोडवेज बसों के संचालन की सहूलियत दी गई है। अमेठी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि शासनादेश के क्रम में जिले में रोडवेज की बसें संचालित करा दी गई हैं।
जिला मुख्यालय को सभी तहसीलों से जोड़ने के लिए बसों का संचालन रूट मैप के मुताबिक कराया जा रहा है। अमेठी से मुंशीगंज, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर, इन्हौना के लिए तथा इसी तरह अमेठी से गौरीगंज, जायस और एक बस दुर्गापुर तक संचालित कराई जा रही है। कुल छह बसें सवारियों की उपलब्धता के आधार पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कराई जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बस में अधिकतम 28 सवारियां सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए बैठेंगी। तीन सीटर पर दो और दो सीटर पर एक सवारी बैठाने का निर्देश परिचालक को दिया गया है। रोडवेज बस में सवार होने से पहले सवारियों का हाथ सैनिटाइज कराया जाएगा। यात्रा करने वाले लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है। सभी कर्मचारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश के साथ ही डिपो में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।
मंगलवार को डिपो पर नाम मात्र की सवारी पहुंची। इस दौरान अमेठी से दुर्गापुर गई बस में तीन सवारी वहीं दुर्गापुर से अमेठी आई बस में दो सवारियां ही बैठी। इससे जहां रोडवेज का 640 रुपये का डीजल खर्च हुआ वहीं मात्र 155 रुपये कमाई हुई। एआरएम राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि लॉकडाउन फेज-3 में विशेष सहूलियत दी गई है। शासन के निर्देश पर आवागमन की सुविधा को लेकर गैर जनपदीय सेवा के लिए निगम की बसों के संचालन की भी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
अमेठी से अकबरपुर के लिए सुबह साढ़े सात और साढ़े नौ बजे, अमेठी से चित्रकूट वाया रायबरेली सुबह आठ बजे, अमेठी से कानपुर देहात वाया रायबरेली सुबह नौ बजे, अमेठी से देवरिया बाया फैजाबाद आठ बजे, अमेठी से बलिया वाया आजमगढ़ साढ़े सात बजे, अमेठी से हमीरपुर वाया रायबरेली कानपुर जाने वाली बस सुबह दस बजे डिपो से रवाना होगी। शासन के निर्देश पर 14 बसों का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।