{"_id":"5fb2b5138ebc3e9bc104a439","slug":"operation-of-new-farakka-express-started-amethi-news-lko550261832","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हुआ न्यू फरक्का एक्सप्रेस का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हुआ न्यू फरक्का एक्सप्रेस का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। दिल्ली जाने व वहां से आने वाले यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए रेल विभाग ने 22 मार्च से बंद पड़ी न्यू फरक्का एक्सप्रेस को पर्व स्पेशल के रूप में संचालित किया है।
दीपावली से दोबारा संचालित हुई ट्रेन फिलहाल 23 नवंबर तक हफ्ते में दो दिन ही चलेगी। ट्रेेन का संचालन बहाल होने से दिल्ली-पटना के बीच पडने वाले स्टेशन के यात्रियों की यात्रा थोड़ी आसान होगी।
कोविड-19 संक्रमण काल में 22 मार्च से शुरू हुई लखनऊ प्रतापगढ़ वाराणसी रेल ट्रैक के यात्रियों की परेशानी धीरे-धीरे कम हो रही है। ट्रैक पर सात जोड़ी ट्रेन संचालित करने के बाद विभाग ने त्यौहारों पर यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए दिल्ली-मालदा टाउन अप/डाउन न्यू फरक्का एक्सप्रेस को पर्व स्पेशल ट्रेन के नाम से दिल्ली-पटना के बीच संचालित किया है।
विज्ञापन
विभाग का निर्देश मिलने के बाद ट्रेन के आरक्षित टिकटों की बुकिंग का काम शुरू हो गया है। ट्रेन का संचालन शुरू होने के बाद दिल्ली-पटना के बीच पडने वाले स्टेशन के यात्रियों की यात्रा आसान होगी।
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि दिल्ली की तरफ जाने वाली न्यू फरक्का एक्सप्रेस गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार व रविवार तथा पटना की तरफ जाने के लिए सोमवार व शुक्रवार को आएगी। अभी सिर्फ 23 नवंबर तक टिकटों की बुकिंग हो रही है। 23 नवंबर के बाद ट्रेन संचालन का निर्देश मिलने के बाद टिकटों की बुकिंग का कार्य शुरू होगा।