फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Operation of 13 additional buses started on Deepawali

दीपावली पर शुरू हुआ 13 अतिरिक्त बसों का संचालन

Thu, 12 Nov 2020 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Operation of 13 additional buses started on Deepawali
अमेठी। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से यात्रियों को दीपावली और छठ पर्व पर बेहतर परिवहन सुविधा मुहैया कराने को लेकर अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करा दिया गया है। अमेठी डिपो से दिल्ली, लखनऊ कानपुर व सुल्तानपुर के लिए नियमित के अलावा 13 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

दीपावली और छठ पर्व को लेकर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराए जाने को लेकर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। निगम के निर्देश पर दोनों पर्वों को देखते हुए 12 नवंबर से लेकर 21 नवंबर तक परिवहन निगम अतिरिक्त बसों का संचालन कर रहा है।
विज्ञापन

अमेठी डिपो की 13 अतिरिक्त बसें भी गुरुवार से विभिन्न स्थानों के लिए चलाई गई हैं। डिपो के संचालन लिपिक जीएन द्विवेदी ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली के लिए नियमित रूप से संचालित चार बसों के अलावा चार अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर के लिए तीन अतिरिक्त बसों को मिलाकर सात बसें संचालित होंगी। लखनऊ के लिए नियमित रूप से संचालित 13 बसों के साथ ही पांच अतिरिक्त बसें चलाईं जा रही हैं। लोकल सेवा में दो बसें सुल्तानपुर के लिए संचालित थीं। यहां भी एक अतिरिक्त बस लगाई गई है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएम पांडेय ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व को लेकर अतिरिक्त बसों का संचालन प्रमुख शहरों में शुरू करा दिया गया है। कहा कि यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर और अतिरिक्त बसों का संचालन कराया जाएगा। इस अवधि में निर्धारित शर्तें पूरी करने पर चालकों और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed