{"_id":"60f308728ebc3e79b8795d4c","slug":"only-13-complaints-resolved-in-159-amethi-news-lko5873866117","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 159 फरियादी, कुल 13 शिकायतों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे 159 फरियादी, कुल 13 शिकायतों का निपटारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। भूमि विवाद समेत अन्य विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को शासन के निर्देेश पर सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। दिवस में 159 फरियादियों ने अफसरों को अपनी पीड़ा सुनाई।
दिवस में 13 शिकायतों का निस्तारण करते हुए 15 टीमें मौके पर भेजी गईं। गौरीगंज में डीएम, अमेठी में एडीएम न्यायिक, मुसाफिरखाना में एडीएम वित्त एवं राजस्व तथा तिलोई में एसडीएम की अध्यक्षता में सुनवाई की गई।
सामान्य पंचायत निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने तथा कोविड संक्रमण बढ़ने के बाद संपूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस पर शासन ने रोक लगा दी थी। कोविड संक्रमण की रफ्तार कम होने तथा विवादों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन ने पहले व तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान व दूसरे तथा चौथे शनिवार को कोविड बचाव प्रोटोकॉल के बीच थाना दिवस शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
निर्देश के बाद शनिवार को गौरीगंज में डीएम अरुण कुमार व एसपी दिनेश सिंह तो अमेठी में एडीएम न्यायिक सुधीर रूंगटा, मुसाफिरखाना में एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील प्रताप सिंह व तिलोई में एसडीएम योगेंद्र सिंह की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ।
दिवस के दौरान गौरीगंज में 53 लोगों ने अपनी पीड़ा सुनाई। इनमें चार का मौके पर निस्तारण करते हुए छह संयुक्त टीम भूमि विवाद निस्तारण के लिए रवाना की गईं। अमेठी में आईं 40 शिकायतों में दो का मौके पर निस्तारण कराते हुए दो टीम, मुसाफिरखाना में 34 शिकायतों में एक का निस्तारण करते हुए एक टीम तथा तिलोई में आईं 32 शिकायतों में पांच का मौके पर निस्तारण करते हुए दो टीमें रवाना की गईं।
दिवस में प्राप्त शेष शिकायतों को संबंधित विभाग को सौंपते हुए समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने बताया कि दिवस में प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं होने तथा फर्जी निस्तारण करने में जिम्मेदारों को कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
गौरीगंज में डीएम के साथ एसपी दिनेश सिंह, सीडीओ डॉ. अंकुर लाठर, परियोजना निदेशक आशुतोष दुबे, डीआईओएस जयकरनलाल वर्मा व जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय समेत सभी विभाग के जिम्मेदार अफसर मौजूद रहे।