{"_id":"69a3343081195b64d10e4bfc","slug":"online-registration-started-in-the-district-hospital-amethi-news-c-96-1-ame1008-159918-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: जिला अस्पताल में ऑनलाइन पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: जिला अस्पताल में ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
Sun, 01 Mar 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में पहल की गई है। पहले चरण में जिला अस्पताल में ई परचा (डिजिटल प्रिस्क्रिप्शन) व्यवस्था शुरू हो गई है। अभी एक काउंटर पर ऑनलाइन परचा पंजीकरण शुरू हो गया है। प्रतिदिन करीब 250 परचे कंप्यूटर से बनाए जा रहे हैं। कुछ तकनीकी दिक्कत के कारण शेष दो काउंटरों पर अभी मैनुअल परचे बन रहे हैं।
वहीं जिला अस्पताल में ऑनलाइन परचा बनाने के लिए एक और व्यवस्था रहेगी। अस्पताल में जगह-जगह क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। मरीज अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर पेटीएम से एक रुपये जमाकर अपना परचा स्वयं बना सकते हैं। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत ओआरएस (ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम) पोर्टल पर मरीज ऑनलाइन आवेदन करेंगे।
इसके बाद मरीज का परामर्श ऑनलाइन माध्यम से जिला अस्पताल के पोर्टल पर दिखेगा। वहीं मरीज का परामर्श परचा लगते ही चिकित्सक से मरीज के मिलने का समय भी आ जाएगा। परामर्श के बाद वही परचा जांच व दवा के पोर्टल पर चला जाएगा। अब मरीज घर बैठे ऑनलाइन परचा बना सकेंगे। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि ऑनलाइन परचा पंजीकरण शुरू हो गया है।