फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   one shop license suspend

एक दुकान का लाइसेंस निलंबित, चार को नोटिस

Thu, 26 Nov 2020 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
one shop license suspend
गौरीगंज (अमेठी)। किसानों को गुणवत्तापरक बीज व उर्वरक मुहैया कराने के लिए डीएम के निर्देश पर तीन संयुक्त टीमों ने बुधवार व बृहस्पतिवार को 44 उर्वरक/ बीज की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने दुकानों से 47 नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। कार्यवाही के दौरान दस्तावेज नहीं होने पर एक विक्रेता का अनुबंध पत्र निलंबित करते हुए चार विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

रवी सीजन में मिलावटी खाद व बीज बिक्री को प्रतिबंधित करने के लिए डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर कृषि विभाग इन दिनों कार्यवाही करने में जुटा है। बुधवार व बृहस्पतिवार को उपनिदेशक कृषि सत्येंद्र सिंह गौरीगंज में, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. हरिकृष्ण मिश्र अमेठी में तो जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय ने तिलोई व मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र में संचालित उर्वरक व बीज की 44 दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

छापामारी के दौरान दुकानों पर मौजूद स्टॉक व दस्तावेजों का सत्यापन करते हुए ई-पॉस मशीन से वितरण व कैश बुक की जांच की। जांच के दौरान दुकान में मौजूद दस्तावेजों में कमी मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने विकास कृषि रक्षा केंद्र सेमरौता का अनुबंध पत्र सस्पेंड तो स्टॉक बोर्ड नहीं होने के साथ कई अन्य कमियां मिलने पर अन्य चार विक्रेताओं को नोटिस जारी कर जवाब देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाही के दौरान टीम ने बीज व उर्वरक के 47 नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जांच में बीज व उर्वरक के नमूने फेल होने की दशा में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मिलावटी व मानकविहीन खाद व बीज की बिक्री जिले में प्रतिबंधित करने के लिए कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। संयुक्त टीम की कार्रवाई से उर्वरक व बीज विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed